सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

ज्ञानवापी मस्जिद के तहखाने का हुआ सर्वे, परिसर से निकले DM और पुलिस कमिश्नर

2 मिनट पढ़ें
ज्ञानवापी मस्जिद के तहखाने का हुआ सर्वे, परिसर से निकले DM और पुलिस कमिश्नर

ज्ञानवापी मस्जिद के तहखाने का हुआ सर्वे, परिसर से निकले DM और पुलिस कमिश्नर

Advertisement

यूपी की धर्म नगरी वाराणसी के श्रृंगार गौरी मामले में आज ज्ञानवापी मस्जिद का सर्वे हुआ. एडवोकेट कमिश्नर बदलने की मांग कोर्ट से खारिज होने के बाद सर्वे के पहले दिन एडवोकेट कमिश्नर ने मस्जिद के तहखाने में चार कमरों और पश्चिमी दीवार का सर्वे किया. सर्वे के दौरान एडवोकेट के सहायक, वादी और प्रतिवादी के साथ ही दोनों पक्षों के वकील भी मौजूद थे।

तहखाने के चार कमरों में से तीन कमरे मुस्लिम पक्ष और एक हिंदू पक्ष के पास

सर्वे के लिए मस्जिद परिसर में दाखिल हुए सभी लोगों के मोबाइल फोन पहले ही जमा करा लिए गए थे. ज्ञानवापी मस्जिद में पहुंचते ही एडवोकेट कमिश्नर ने तहखाने का सर्वेक्षण शुरू कर दिया. बताया जाता है कि तहखाने के चार कमरों में से तीन कमरे मुस्लिम पक्ष और एक हिंदू पक्ष के पास है. जानकारी के मुताबिक सर्वे टीम ने पश्चिमी दीवार का भी सर्वे किया. तहखाने के सर्वे के बाद पहले वाराणसी के जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा और पुलिस कमिश्नर ए सतीश गणेश बाहर आए और अपनी कार में सवार होकर रवाना हो गए. इसके बाद एडवोकेट कमिश्नर अजय कुमार मिश्रा और अन्य वकील, वादी-प्रतिवादी पक्ष के लोग निकले।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *