सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

‘7 दिन के अंदर सरेंडर कर दें लूटे हुए हथियार’, राष्ट्रपति शासन लगते ही मणिपुर राज्यपाल ने दिया बड़ा अल्टीमेटम

2 मिनट पढ़ें
मणिपुर राज्यपाल

'7 दिन के अंदर सरेंडर कर दें लूटे हुए हथियार', राष्ट्रपति शासन लगते ही मणिपुर राज्यपाल ने दिया बड़ा अल्टीमेटम

Advertisement

मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लगने के बाद राज्यपाल अजय भल्ला ने गुरुवार को उपद्रवियों को अल्टीमेटम दे डाला. उन्होंने सभी समुदाय के लोगों से लूटे हुए और अवैध हथियारों को 7 दिन के अंदर सरेंडर करने की चेतावनी दी है.

मणिपुर में मई 2023 से हिंसा जारी है. राज्य में लंबे समय तक हिंसा काबू न कर पाने के बाद पिछले दिनों मणिपुर के मुख्यमंत्री बीरेन सिंह ने इस्तीफा दे दिया था. इसके बाद राज्य में राष्ट्रपति शासन लगा दिया गया है.

मणिपुर राज्यपाल ने क्या कहा?

मणिपुर राज्यपाल ने बयान जारी कर कहा, शांति और सांप्रदायिक सद्भाव को प्रभावित करने वाली दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं से पिछले 20 महीनों से घाटी और पहाड़ियों दोनों में मणिपुर के लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा है. मैं सभी समुदायों के लोगों, विशेष रूप से घाटी और पहाड़ियों के युवाओं से अपील करता हूं कि वे स्वेच्छा से आगे आएं और लूटे गए और अवैध रूप से रखे गए हथियारों और गोला-बारूद को आज से अगले सात दिनों के भीतर निकटतम पुलिस स्टेशन या चौकी या सुरक्षा बल कैंप में सरेंडर कर दें.

उन्होंने कहा, इन हथियारों को लौटाने का एक कदम शांति सुनिश्चित करने की दिशा में एक शक्तिशाली इशारा हो सकता है.

Advertisement

आदेश न मानने पर होगी कार्रवाई 

मणिपुर के राज्यपाल अजय कुमार भल्ला ने कहा, मैं आपको आश्वस्त करना चाहता हूं कि यदि ऐसे हथियार निर्धारित समय के भीतर वापस कर दिए जाते हैं तो कोई दंडात्मक कार्रवाई शुरू नहीं की जाएगी. अगर इसके बाद ऐसे हथियार किसी पर मिलते हैं तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

मणिपुर में कुकी और मैतेई समुदायों के बीच तनाव के बाद मई 2023 में हिंसा की शुरुआत हुई थी. इसके बाद से राज्य में लगातार हिंसा जारी है. इसमें सैकड़ों लोगों की मौत हो चुकी है. इतना ही नहीं हिंसा के दौरान उपद्रवियों ने हजारों घरों को भी आग लगाकर तबाह कर दिया. इनमें कई विधायक, मंत्रियों और नामी हस्तियों के घर भी शामिल हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *