सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 9 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

Surendranagar Accident: सुरेंद्रनगर में डंपर-कार टक्कर, 4 महिलाओं की मौत, चालक घायल

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Surendranagar Accident: सुरेंद्रनगर में डंपर-कार टक्कर, 4 महिलाओं की मौत, चालक घायल

गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले में सोमवार शाम एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें चार महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई और कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा जेजरी गांव के पास सुरेंद्रनगर-मालवण हाईवे पर तब हुआ जब तेज रफ्तार डंपर और अल्ट्रोज कार की आमने-सामने टक्कर हो गई।

स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस और 108 एंबुलेंस तुरंत मौके पर पहुंची। घायल चालक को अस्पताल ले जाया गया, जबकि मृतकों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे गए। टक्कर के बाद हाईवे पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया।

Advertisement

जानकारी के अनुसार, कार मालवण से सुरेंद्रनगर की ओर जा रही थी। ड्राइवर को झपकी आने के कारण कार सड़क से उतर गई। जैसे ही उसने गाड़ी को वापस सड़क पर चढ़ाने की कोशिश की, सामने से आ रहे डंपर से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

मृत महिलाएं पाटडी तालुका के धामा गांव स्थित शक्तिमाता मंदिर में दर्शन के लिए जा रही थीं। इनमें दो महिलाएं देरवाला की मूल निवासी थीं और अहमदाबाद में रहती थीं, जबकि बाकी दो उनकी पड़ोसी बताई जा रही हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *