सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

रामलीला मैदान में कांग्रेस की रैली को सफल बनाने का आह्वान किया सूरज वाल्मीकि ने विपिन शर्मा भी पहुंचे मीटिंग में

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

रामलीला मैदान में कांग्रेस की रैली को सफल बनाने का आह्वान किया सूरज वाल्मीकि ने विपिन शर्मा भी पहुंचे मीटिंग में

 नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : रामलीला मैदान में कांग्रेस पार्टी की रैली ऐतिहासिक होगी जिसके लिए दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव जमीनी स्तर पर तैयारी में जुटे है ऐसे में हम सभी का दायित्व बन जाता है उस ऐतिहासिक पल का हम सभी साक्षी बने और ज्यादा से ज्यादा लोगो को रैली में लेकर पहुंचे | उक्त विचार रोहताश नगर विधानसभा के प्रभारी सूरज वाल्मीकि ने अशोक नगर,रोहताश नगर तथा वेलकम ब्लाक में कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठकों में व्यक्त किये | उक्त सभाओं का आयोजन ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष प्रताप शर्मा अशोक नगर,मुकेश पांचाल रोहताश नगर तथा संजय वर्मा वैलकम कालोनी नें किया | सभाओं में पूर्व विधायक विपिन शर्मा,पी.सी.सी.डेलिगेट अश्वनी भारद्वाज भी पहुंचे | विपिन शर्मा नें भी पार्टी वर्करों से रैली को कामयाब बनाने का आह्वान किया | विपिन शर्मा नें कहा राहुल गांधी जिस तरह से देश भर में जमीन पर उतर कर लड़ाई लड़ रहे हैं सभी कार्यकर्ताओं को उनका साथ देना चाहिए | उन्होंने कहा रामलीला मैदान की रैली के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट हो काम करना होगा ताकि राहुल गाँधी के हाथ मजबूत हों |

Advertisement

अश्वनी भारद्वाज नें सभी ब्लाक अध्यक्षों की प्रसंसा करते हुए कहा सभी अध्यक्ष मजबूती से जुटे हुए हैं और अपने-अपने क्षेत्रों से बसें ले जाने का काम करेगें | सूरज वाल्मीकि ने कहा आप सभी कांग्रेस के कार्यकर्ता बस के द्वारा रामलीला मैदान में पहुंचे और राहुल गांधी के हाथ मजबूत करें बेरोजगारी महंगाई के खिलाफ लड़े हमारी यह लड़ाई जब तक जारी रहेगी जब तक देश में भ्रष्टाचार महंगाई खत्म नहीं हो जाती इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रताप शर्मा ,मुकेश पांचाल तथा संजय वर्मा नें कहा हम सब दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव एवं बाबरपुर जिला अध्यक्ष राजकुमार जैन के नेतृत्व में रैली को सफल बनाएंगे और हम सब बस के द्वारा रामलीला मैदान में पहुंचेंगे और ज्यादा से ज्यादा लोगो को रैली में लेकर जाएंगे |

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *