सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

सुप्रिया सुले का बड़ा दावा- अगले 15 दिन में दिल्ली और महाराष्ट्र में होंगे दो राजनीतिक विस्फोट

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

‘अगले 15 दिन में दिल्ली और महाराष्ट्र में होंगे दो राजनीतिक विस्फोट’: शरद पवार की बेटी का दावा

सुप्रिया सुले का ये बयान ऐसे समय पर आया है जब एनसीपी नेता अजित पवार (Ajit Pawar) को लेकर चर्चा जोरों पर है कि वो बीजेपी के साथ जा सकते हैं.

सांसद सुप्रिया सुले ने दिया बड़ा

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) प्रमुख शरद पवार की बेटी और सांसद सुप्रिया सुले ने बड़ा बयान दिया है. सुले ने संकेत दिया है कि आगामी 15 दिनों में दो बड़े राजनीतिक विस्फोट होंगे. उन्होंने कहा, एक विस्फोट दिल्ली और दूसरा महाराष्ट्र में होगा. सुप्रिया सुले का ये बयान ऐसे समय पर आया है जब एनसीपी नेता अजित पवार (Ajit Pawar) को लेकर चर्चा जोरों पर है कि वो बीजेपी के साथ जा सकते हैं.

वंचित बहुजन अघाड़ी के नेता प्रकाश अंबेडकर के दावे कि अगले पंद्रह दिनों में राज्य की राजनीति में दो बड़े विस्फोट होने वाले हैं. इसपर प्रतिक्रिया देते हुए संवाददाताओं से सुप्रिया सुले ने कहा कि एक (विस्फोट) दिल्ली में और एक महाराष्ट्र में होगा. सुप्रिया सुले ने आगे कहा कि आप जानते हैं कि मैं वास्तविकता में जीती हूं. यदि आप मुझसे आज के बारे में पूछें, तो मैं आपको बता सकती हूं. मुझे नहीं पता कि 15 दिन बाद क्या हो रहा है.”

Advertisement

अजित पवार के बीजेपी में जाने कि योजना पर सुले ने कहा, “आप अजित दादा से यह क्यों नहीं पूछते? मुझे इस बारे में नहीं पता. एक जनप्रतिनिधि के रूप में, मेरे पास बहुत काम है. मेरे पास गपशप करने का समय नहीं है”.

उन्होंने यह भी कहा कि अजित पवार दादा 24 काम करता हैं, उन्हें प्रेस से बात करने के लिए समय नहीं रहता।

दूसरी ओर अजित पवार के बीजेपी में जाने की अटकलों पर एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि इसमें कोई सच्चाई नहीं है. अजित पवार ने कोई बैठक नहीं बुलाई. सभी साथी पार्टी को मजबूत करने का काम कर रहे हैं. ये चर्चा सिर्फ आपके दिमाग में चल रही है. अजित पवार भी पार्टी के लिए काम कर रहे हैं. जबकि ठाकरे गुट के नेता संजय राउत ने कहा कि NCP के कुछ विधायकों के जाने से पार्टी नहीं टूटती.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *