सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 9 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

सनी लियोनी का ये डार्क ब्लू प्रिंटेड बिकिनी सेट वेकेशन डायरीज के लिए है परफेक्ट

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

वेकेशन डायरीज के लिए परफेक्ट है सनी लियोनी का ये डार्क ब्लू प्रिंटेड बिकिनी सेट

एक्ट्रेस सनी लियोनी डार्क ब्लू बिकनी सेट में काफी गॉर्जियस लग रही हैं, एक्ट्रेस का स्विमवीयर समर वेकेशन के लिए परफेक्ट है।

समर वेकेशन में बीच पर जाने की बात न हो, ऐसा तो हो ही नहीं सकता. बॉलीवुड सेलेब्स भी अपनी छुट्टियाँ बीच पर मनाने के लिए हर दम तैयार रहते हैं. वहीं हाल ही में बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस सनी लियोनी मालदीव में अपना वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं. एक्ट्रेस ने अपनी कुछ खूबसूरत तस्वीरें अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं, जिसमें एक्ट्रेस का लुक देख हर कोई उनका दीवाना बन रहा है. सनी लियोनी ने स्टाइलिश डीप ब्लू बिकिनी सेट पहना है. इस बिकिनी सेट में म्यूट प्रिंटेड पैटर्न है, साथ ही प्लंजिंग नेकलाइन टॉप इसे और भी स्टाइलिश बना रहा है. एक्ट्रेस ने इस बिकिनी सेट के साथ फ्लोई श्रग कैरी किया. वहीं अपने बालों को खुला छोड़ा और अपने मेकअप को मिनिमल रखा. सनी का ये लुक ट्रेंडी सनग्लासेस के साथ काफी स्टाइलिश और अट्रैक्टिव लग रह था.

प्रिंटेड कटआउट स्विमसूट में नज़र आईं सनी लियोनी

Advertisement

बीच वेकेशन हमारे स्टाइलिश आउटफिट की वजह से और भी शानदार बन जाता है, ये बात खुद सनी लियोनी ने साबित की है. एक्ट्रेस का हर लुक बेहद खूबसूरत है. इस बार सनी लियोनी ग्रीन कलर के प्रिंटेड कटआउट स्विमसूट में नज़र आईं. इस ग्रीन प्रिंटेड स्विमसूट में स्लीक स्ट्रैप्स थी, वहीं एक्ट्रेस ने इसके साथ एक टॉप भी कैरी किया था. सनी लियोनी ने इस आउटफिट के साथ अपने बालों को हाफ टाई किया और ग्लोइंग मेकअप के साथ अपना लुक निखारा.

सनी लियोनी का बीच स्टाइल सिर्फ बिकनी के बारे में नहीं है, बल्कि कलरफुल को-ऑर्ड्स के बारे में भी है! हाल ही के एक पोस्ट में, एक्ट्रेस को एक शानदार ब्राइट को-ऑर्डिन सेट में पोज देते हुए देखा गया था, जो टाई-अराउंड स्कर्ट के साथ कोर्सेट जैसे टॉप के साथ पेयर किया हुआ था. टॉप की हेमलाइन के साथ-साथ शेल डिटेलिंग ने सनी के लुक में एक स्टाइलिश टच जोड़ा. वहीं ये लुक काफी खूबसूरत और स्टाइलिश लग रहा था और बीच के लिए परफेक्ट था.

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *