Home मैं भी रिपोर्टर विराट हिंदू सम्मेलन में सुमंगलम गुलाल का स्टॉल लगाया गया : पंकज...

विराट हिंदू सम्मेलन में सुमंगलम गुलाल का स्टॉल लगाया गया : पंकज शर्मा

0
182
पंकज शर्मा
विराट हिंदू सम्मेलन में सुमंगलम गुलाल का स्टॉल लगाया गया : पंकज शर्मा

विराट हिंदू सम्मेलन में सुमंगलम गुलाल का स्टॉल लगाया गया : पंकज शर्मा

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : विराट हिंदू सम्मेलन में सुमंगलम गुलाल का स्टाल लगाया गया जो लोगो को बहुत पसंद आया और बड़ी संख्या में लोगो नें इस गुलाल को खरीदा | उक्त जानकारी मास्टर टेक्सटाइल के निदेशक पंकज शर्मा नें दी | पंकज शर्मा नें बताया पिछले कई साल से यह गुलाल लोगो की पसंद बना हुआ है |

पंकज बताते हैं स्वाभिमानी, जरूरतमंद, कामकाजी महिलाओं द्वारा लगाया गया यह गुलाल फल ,फूलों तथा सब्जियों द्वारा अरारोट मिलाकर बनाया गया है पूर्णतया स्वदेशी है इसमें कोई केमिकल नहीं है लिहाजा इसके इस्तेमाल से त्वचा पर कोई दुष्प्रभाव नहीं पड़ता और अब यह गुलाल ना केवल राजधानी दिल्ली अपितु अन्य शहरों में भी लोकप्रिय होता जा रहा है | पंकज शर्मा बताते हैं इसी तरह यह संस्था दीपावली पर भी देशी उपयोगी समान बनती है जो लोगो को बहुत पसंद आता है यहाँ तक कि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता नें खुद इन उत्पादों की तारीफ़ की थी और संस्था के प्रयासों की सराहना की थी |

सुमंगलम संस्था विधायक जितेंद्र महाजन की देखरेख में चौपाल की प्रेरणा से कार्य कर रही है इसका पूरा पैसा इन्हीं महिलाओं को मिलता है जिससे वह खुशी खुशी अपने घर को चलाती है l

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here