सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Food Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमानDhanteras Gold Silver Sales: धनतेरस पर 66 हजार करोड़ रुपये की बिक्री का अनुमान, महंगे सोने के बीच हल्के गहनों और सिक्कों की बढ़ी मांगBahraich Smack Seizure: भारत-नेपाल सीमा पर 41 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में 15 लाख रुपये बताई गई कीमतCBSE Date Sheet 2027: सीबीएसई की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम

सुकेश चंद्रशेखर का दावा, राज्यसभा जाने के लिए ‘आप’ को दिया था 50 करोड़ का चंदा

3 मिनट पढ़ें

महाठग सुकेश चंद्रशेखर के सनसनीखेज आरोप को लेकर भाजपा ने आप पर जबर्दस्त निशाना साधा है। भाजपा नेता संबित पात्रा ने कहा कि सुकेश ने आप को 50 करोड़ रुपये दिए। वहीं, अमित मालवीय ने कहा कि ठग को ठग लिया गया। यह पूरा मामला सुकेश के आरोपों से जुड़ा है, जो उसने दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना को पत्र लिखकर लगाए हैं। सुकेश ने आरोप लगाया है कि उसने जेल में बंद दिल्ली सरकार के जेल मंत्री सत्येंद्र जैन को 10 करोड़ रुपये प्रोटेक्शन मनी के रूप में दिए थे। इसी तरह दक्षिण भारत में आप का प्रमुख पद देने के लिए उसने 50 करोड़ रुपये दिए थे। सीएम केजरीवाल ने एक सवाल के जवाब में कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी जी को तो वे बहुत पॉपुलर कहते हैं लेकिन तिहाड़ में बंद एक ठग के सहारे गुजरात चुनाव लड़ने की जरूरत पड़ रही है। उन्होंने कहा, ‘परसों मोरबी हादसा होता है, कल सारे टीवी चैनल वह मुद्दा उठाते हैं। आज अचानक से मोरबी गायब हो गया और सुकेश चंद्रशेखर के आरोप चर्चा में आ गए।’ उन्होंने कहा कि लगता नहीं है कि मोरबी से ध्यान भटकाने के लिए ये पूरी तरह से फर्जी स्टोरी गढ़ी गई है। सारे चैनल अब सुकेश की बात करने लगे हैं। मोरबी में 150 लोगों की मौत हुई अब चैनलों पर सुकेश मुद्दा बन गया है।

वहीं, इस मामले में दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने पत्र लिखकर आम आदमी पार्टी सरकार पर हमला बोला है। आदेश गुप्ता का कहना है कि दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन पिछले छह माह से जेल में हैं और जेल से ही वसूली कर रहे हैं। ठगी के आरोप में बंद सुकेश चंद्रशेखर से ठगी कर रहे हैं। जेल में उन्हें विशेष सुविधाएं दी जा रही हैं। वहीं, पश्चिमी दिल्ली के सांसद प्रवेश वर्मा ने भी कहा है कि अरविंद केजरीवाल किस अपराध के बाद सत्येंद्र जैन को मंत्री पद से हटाएंगे। जेल में उन्हें सभी सुविधाएं मिल रही हैं। बिहार और हरियाणा में इस तरह की घटनाएं होती थी। अब दिल्ली की जेल में यह हो रहा है। सुकेश को मदद करने का अधिकारियों को निर्देश था। उसने उपराज्यपाल को लिखे पत्र में कहा है कि वह 2015 से सत्येंद्र जैन को जनता है। उन्हें उसने पार्टी में बड़ा पद और राज्यसभा भेजने के लिए 50 करोड़ दिया है। इसके साथ जेल में सुविधा देने के किए दस करोड़ दिए गए।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *