सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 5 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Yamuna River Safari: यमुना क्रूज सफारी से दिल्ली-एनसीआर में पर्यटन को मिलेगा नया आयाम : डॉ. यूके चौधरीDelhi Traffic Jam: दिवाली से पहले साउथ एक्स रिंग रोड पर कई किलोमीटर लंबा जाम, विकास मार्ग पर पैदल मार्च के चलते आज ट्रैफिक डायवर्जनParvinder Singh Jhota Murder Case: झोटा हत्याकांड में पंजाब सरकार और इंसाफ कमेटी के बीच समझौता, पत्नी को 2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी, 6 नवंबर को होगा पोस्टमार्टमSharad Pawar Health Update: शरद पवार फिर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती, पीएम मोदी ने फोन कर पूछा हालचाल, बोले- आप आराम करिए, हम और सुप्रिया देश संभालेंगेSchool Child Death: मयूर विहार के निजी स्कूल में तीसरी कक्षा की बच्ची की अचानक मौत, CPR ट्रेनिंग और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवालChain Snatching: आनंद विहार में तीन झपटमारी की वारदातों का खुलासा, पांच पुराने मामलों में शामिल आरोपी गिरफ्तारIllegal Firecrackers: दिल्ली के शाहदरा में 311.97 किलो अवैध पटाखे बरामद, ANTF ने 26 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तारGambling Arrest: दिल्ली के मंडोली एक्सटेंशन में ताश के पत्तों से जुआ खेलते दो आरोपी गिरफ्तार, 1,000 रुपये नकद बरामद

ठग सुकेश चंद्रशेखर का दावा केजरीवाल सरकार को दिए 60 करोड़ रुपए

2 मिनट पढ़ें

200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुकेश चंद्रशेखर को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया। जहां उसने आम आदमी पार्टी को 60 करोड़ रुपए देने का दावा किया। इस दौरान कोर्ट में अभिनेत्री जैक्लीन फर्नांडीज भी मौजूद थी।सुकेश चंद्रशेखर के वकील अनंत मलिक के मुताबिक, आज सुकेश चंद्रशेखर ने आरोप लगाया कि उन्होंने आम आदमी पार्टी को 60 करोड़ रुपये दिए। एक उच्चस्तरीय समिति ने उनका बयान लिया और समिति ने अपनी सिफारिशें दी और कहा कि आरोप गंभीर हैं और जांच की जानी चाहिए।

200 करोड़ रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग

अदालत ने ईडी को 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुकेश की पत्नी लीना मारिया पॉल से जुड़ी 26 कारों को अपने कब्जे में लेने की अनुमति दी है। वहीं, अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज ने 23 दिसंबर से बहरीन की यात्रा करने की अनुमति के लिए एक आवेदन दायर किया है। अदालत ने ईडी को 22 दिसंबर तक जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है।बता दें कि महाठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जैकलीन फर्नांडीज का नाम भी शामिल है। जैकलीन पर आरोप है कि उन्होने सुकेश चंद्रशेखर से कार और घर समेत कई महंगे गिफ्ट लिए हैं।

ईडी, दिल्ली पुलिस मामले की जांच कर रही

ईडी और दिल्ली पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।जैकलीन फर्नांडीज इससे पहले मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 12 दिसंबर को दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में पेश हुई थीं। कोर्ट में संक्षिप्त सुनवाई हुई थी। कोर्ट में विशेष न्यायाधीश शैलेंद्र मलिक ने शुरुआती दलीलें सुनने के बाद सुनवाई को स्थगित कर दिया गया था। इसके बाद केस की अगली सुनवाई 20 दिसंबर तक के लिए टाल दी गई थी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *