सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 10 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Slum Rehabilitation: झुग्गीवासियों को पक्के मकान देने की पहल से बदलेगी लाखों परिवारों की जिंदगी : डॉ. यूके चौधरीMCD Cleanliness Drive: दिल्ली के सभी 12 जोन में प्रमुख रिंग रोड और सर्विस रोड पर चला विशेष सफाई अभियान : संदीप कपूरLal Krishna Advani: पूर्व उप प्रधानमंत्री भारतरत्न लालकृष्ण आडवाणी के 99वें जन्मोत्सव पर आयोजित होगा अमृतोत्सव अभिनंदन समारोहBangladesh Measles Outbreak: बांग्लादेश में खसरे से 1284 मौतें, ज्यादातर बच्चे शामिल; स्वास्थ्य मंत्री बोले- मुझे फांसी दे दो, यह मेरी नाकामी हैCurrency Reform: चंद्रबाबू नायडू की बड़ी मांग, देश में 500, 1000 और 2000 रुपये के नोट बंद करने का दिया सुझाव, सिर्फ 100 और 200 रुपये के नोट रखने की वकालतYamuna Cruise Service: दिल्ली में कल से शुरू होगी ‘नमो यमुना क्रूज’ सेवा, सोनिया विहार से जगतपुर तक एक घंटे का होगा रोमांचक सफरHazaribagh Road Accident: अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर वाराणसी जा रहे लोगों की गाड़ी को टैंकर ने मारी टक्कर, 7 की मौत और 13 घायलWest Bengal Encounter: भतीजी से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी दिलीप रॉय की पुलिस मुठभेड़ में मौत, बिहार भागने की फिराक में था आरोपी

सुकेश चंद्रशेखर ने CM केजरीवाल पर निशाना साधा और कहा,”बच्चों की पढ़ाई में भी किया घोटाला”

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

सुकेश चंद्रशेखर ने CM केजरीवाल पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- “बच्चों की पढ़ाई में भी किया घोटाला”

सुकेश चंद्रशेखर ने कहा कि ईडी (ED) के सामने मेरे बयान के तुरंत बाद सत्येंद्र जैन को मंत्री पद से हटा दिया गया, जबकि यह फैसला सीएम अरविंद केजरीवाल ने नौ महीनों से नहीं लिया था.

सुकेश ने अरविंद केजरीवाल पर एक हजार करोड़ रुपये का कमीशन लेने का लगा आरोप

दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद 200 करोड़ की ठगी के आरोपी सुकेश चंद्रशेखर ने चिट्ठी लिखकर केजरीवाल सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं. सुकेश ने सीएम केजरीवाल को कहा कि आप मुझे ठग कहते हो, लेकिन आप सबसे बड़े घोटालेबाज हो. सुकेश ने अलग-अलग कॉन्ट्रैक्ट के जरिए अरविंद केजरीवाल पर एक हजार करोड़ रुपये का कमीशन लेने का आरोप लगाया है. उसने आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन ने गरीब बच्चों की पढ़ाई में भी घोटाला किया।

सुकेश चंद्रशेखर ने अरविंद केजरीवाल पर घोटाला करने का आरोप लगाकर इस्तीफ़ा देने की मांग की

Advertisement

सुकेश चंद्रशेखर ने स्कूली बच्चों की स्टेशनरी में भी घोटाला करने का आरोप लगाकर अरविंद केजरीवाल से इस्तीफ़ा देने की मांग की. उसने दावा किया कि पहले बच्चों को टैबलेट बांटे जाने को लेकर जो मसौदा तैयार हुआ था, उसका टेंडर 20 परसेंट ज़्यादा देने की लालच पर दूसरी कंपनी को दिया गया. टैबलेट मेरे जरिये एक चाइनीज कंपनी से खरीदे जा रहे थे, लेकिन दूसरी कंपनी ने 20 परसेंट ज्यादा कमीशन देने का लालच दिया तो केजरीवाल सरकार ने टेंडर मुझे न देकर किसी दूसरे को देने का फैसला लिया.

उसने कहा कि 25 मार्च 2017 को केजरीवाल, सिसोदिया और सत्येंद्र जैन ने मेरे जन्मदिन पर गाना गाया था, ‘ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे..’. लेकिन पैसों की लालच में अपना वादा तोड़ दिया. उसने दावा किया कि एक अंतर्राष्ट्रीय अखबार में सरकार की तारीफ का जो आर्टिकल छपा था, वह भी उसके जरिए मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन ने छपवाया था.

सुकेश ने चिट्ठी में लिखा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जैसा कि आपको पता है कि ईडी ने जैसे ही मुझे हिरासत में लिया, उसके बाद मिस्टर चतुर्वेदी जो कि आपका और सत्येंद्र जैन का हवाला ऑपरेटर है, मेरे ही केस में उसको भी समन जारी किया गया था. शेल कंपनी ऑपरेटर जो कि सत्येंद्र जैन और आपके लिए काम करता था, उसको भी ईडी ने समन जारी किया.

सुकेश ने कहा कि चार दिन पहले ईडी के सामने मैंने अपने बयानों में आपके, सत्येंद्र जैन और चतुर्वेदी के राज खोले हैं. ईडी (ED) के सामने उसके बयान के तुरंत बाद सत्येंद्र जैन को मंत्री पद से हटा दिया गया, जबकि यह फैसला आपने नौ महीने से नहीं लिया था.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *