सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 29 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Saint Marks School Annual Function: सैन्ट मार्कस स्कूल ने मनाया वार्षिक उत्सवShyam Sundar Aggarwal Statement: बोर्ड लगाने के आदेश के बावजूद अधिकांश निर्माण स्थलों पर बोर्ड गायब : श्याम सुन्दर अग्रवालDelhi Women Safety: महिलाओं के प्रति लगातार राजधानी में बढ़ रहे हैं अपराध : हाजी जरीफMayfair Society Event: मेफेयर सोसायटी में बच्चों ने चित्रकला प्रतियोगिता के जरिए दिया ई-कचरा प्रबंधन का संदेशDelhi Air Pollution: दिल्ली की जहरीली हवा साबित हो रही है जान लेवा : आदेश भारद्वाजDelhi Girls Safety: पार्कों में भी सुरक्षित नहीं हैं राजधानी में बालिकाएं : परमानन्द शर्माIndia Vs Sri Lanka: 13 दिसंबर से भिड़ेंगे भारत-श्रीलंका, जानें संभावित वनडे टीम और पूरा कार्यक्रमAfghanistan School Blast: कुनार में स्कूल के पास डायनामाइट गोदाम में विस्फोट, सात छात्रों की जान गई

सुदीप किच्चा बोले- तमिल, तेलुगु डब कर रहे हैं बॉलीवुड वाले, हिंदी अब राष्ट्रभाषा नहीं

2 मिनट पढ़ें
सुदीप किच्चा बोले- तमिल, तेलुगु डब कर रहे हैं बॉलीवुड वाले, हिंदी अब राष्ट्रभाषा नहीं

सुदीप किच्चा बोले- तमिल, तेलुगु डब कर रहे हैं बॉलीवुड वाले, हिंदी अब राष्ट्रभाषा नहीं

Advertisement

सुदीप किच्चा बोले- तमिल, तेलुगु डब कर रहे हैं बॉलीवुड वाले, हिंदी अब राष्ट्रभाषा नहीं

केजीएफ चैप्टर 2 की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई को देखते हुए हर जगह इस पर चर्चा हो रही है। कई बड़े स्टार्स फिल्म की तारीफ में सोशल मीडिया पर पोस्ट कर चुके हैं। हिंदी दर्शकों में भी अब साउथ फिल्मों को लेकर जबरदस्त क्रेज है वहीं साउथ ऐक्टर्स की फैन फॉलोइंग में भी इजाफा हो रहा है। इस बीच कन्नड़ ऐक्टर सुदीप किच्चा ने भी केजीएफ पर अपना रिऐक्शन दिया है। उन्होंने एक इवेंट में कहा कि हिंदी अब राष्ट्रीय भाषा नहीं रह गई है। बॉलीवुड अब तेलुगु और तमिल डब कर रहा है फिर भी सफल नहीं हो रहा। वहीं बोला कि वे लोग अब ऐसी फिल्में बना रहे हैं जो हर जगह जा रही हैं।

Advertisement

साउथ सिनेमा इस वक्त हर जगह अपना धाक जमा रहा है

साउथ सिनेमा इस वक्त हर जगह अपना धाक जमा रहा है। इस बीच दबंग 3 में काम कर चुके सुदीप किच्चा ने एक इवेंट में कहा कि अब बॉलीवुड पैन इंडिया फिल्में बना रहा है। सुदीप बोले, किसी ने उनसे कहा कि कन्नड़ में पैन इंडिया फिल्म बनी है। बोले, मैं इसमें करेक्शन करना चाहता हूं, हिंदी अब राष्ट्रभाषा नहीं रह गई। सुदीप के मुताबिक, बॉलीवुड अब पैन इंडिया फिल्में बना रहा है। वे लोग तमिल और तेलुगु, फिल्में डब कर रहे हैं फिर भी सक्सेस नहीं मिल रही। सुदीप दबंग 3 में विलेन का रोल निभा चुके हैं। कन्नड़ ऐक्टर यश स्टारर फिल्म KGF Chapter: 2 अप्रैल 14 को रिलीज हुई थी। फिल्म अब तक 833 करोड़ रुपये वर्ल्ड वाइड कमा चुकी है। उम्मीद की जा रही है कि यह जल्दी 1000 करोड़ के मार्क तक पहुंच जाएगी। मूवी के बारे में यश भी कह चुके हैं कि दर्शक ऐसी फिल्म पसंद करते हैं जिसे वे थिएटर में सीटी और ताली बजाते हुए देखें। केजीएफ की तीसरी इंस्टॉलमेंट पर भी काम चल रहा है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *