Home देश दुनिया बेंगलुरु-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन के डिब्बे में लगी अचानक आग, बड़ा हादसा टला

बेंगलुरु-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन के डिब्बे में लगी अचानक आग, बड़ा हादसा टला

0
180

देशभर में हादसा घटनाओं का सिलसिला लगातार जारी है। कुछ न कुछ अनहोनी की घटनाएं सामने आ रही है। इस बीच यह बड़ी खबर सामने आ रही है कि, आंध्र प्रदेश के चित्तूर में बेंगलुरु-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन हादसे की शिकार हो गए यहां ट्रेन के एक डिब्बे में आग लग गई। इस दौरान ट्रेन के डिब्‍बे से आग से निकले काले धुएं को देख अफरा-तफरी मच गई। भारतीय रेलवे के मुताबिक, हादसा सर एम विश्वेश्वरैया टर्मिनल-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस के साथ हुआ। ट्रेन जब चित्तूर जिले  के कुप्पम स्टेशन के पास पहुंची, उसी दौरान ट्रेन के एक कोच में आग लग गई। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि ब्रेक ब्लॉक के घर्षण के कारण आग लगी। इस वजह से ब्रेक बाइंडिंग और धुआं देखने को मिला। बताया जा रहा है कि, आंध्र प्रदेश के चित्तूर में बेंगलुरु-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन के एक डिब्बे में आग लगने की घटना के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे के वक्‍त में में यात्री थे, हादसे के बाद हड़कंप मच गया। हालांकि, काफी मशक्कत के बाद बाद यात्रियों को सुरक्षित बचाया गया है और बड़ा हादसा होते-होते टल गया है। इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। तो वहीं, ट्रेन के डिब्‍बे में लगी आग को बुझाया जा रहा है। विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here