Home मैं भी रिपोर्टर Delhi Onion Price: रियायती दरों पर प्याज उपलब्ध कराना दिल्ली सरकार का...

Delhi Onion Price: रियायती दरों पर प्याज उपलब्ध कराना दिल्ली सरकार का सराहनीय कदम : मुकेश गोयल

0
4

Delhi Onion Price: रियायती दरों पर प्याज उपलब्ध कराना दिल्ली सरकार का सराहनीय कदम : मुकेश गोयल

नई दिल्ली ( शिवा कौशिक ) : राजधानी दिल्ली में प्याज की बढ़ती कीमतों पर लगाम लगाने के लिए केंद्र और दिल्ली सरकार ने बड़ा कदम लिया है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को ऐलान किया है कि केंद्र सरकार दिल्ली को 1000 मीट्रिक टन प्याज मुहैया कराएगी जिसे दिल्लीवासियों को 35 रुपये प्रति किलो की रियायती दर पर बेचा जाएगा। इसी विषय पर बात करते हुए उत्तर पूर्वी दिल्ली सांसद प्रतिनिधि मुकेश गोयल ने कहा कि दिल्ली सरकार राजधानी में प्याज का संकट पैदा नहीं होने देगी और दिल्ली सरकार का पूरा प्रयास है कि आवश्यक खाद्य वस्तुओं की पर्याप्त उपलब्धता बनी रहे व प्याज जैसी रोज की जरूरत की वस्तु आम लोगों की पहुंच से बाहर न हो। उन्होंने बताया कि रियायती दरों पर प्याज की ये बिक्री शहर के सभी 13 जिलों में उचित दर दुकानों और स्पेशल मोबाइल वैन के जरिए की जाएगी। श्री गोयल ने बताया कि पिछले कुछ हफ्तों में हुई भारी बारिश के कारण देश के कई हिस्सों में प्याज की फसल को काफी नुकसान पहुंचा था जिस वजह से प्याज की सप्लाई प्रभावित हुई और दिल्ली के खुदरा बाजारों में प्याज के दाम 50 से 60 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए थे। उन्होंने बताया कि ये वैन अलग अलग भीड़ भाड़ वाले इलाकों में जा कर सस्ती दरों पर प्याज उपलब्ध कराएगी। श्री गोयल ने कहा कि इससे उन इलाकों के लोगों को भी फायदा मिलेगा जहां के लोगों के लिए उचित दर दुकानों तक जाना थोड़ा मुश्किल होता है। उन्होंने कहा कि आम जनता को इस महंगाई से राहत दिलाने के लिए ही दिल्ली सरकार ने सीधे प्याज खरीदकर रियायती दरों पर उपलब्ध कराने का फैसला लिया है। श्री गोयल ने कहा कि दिल्ली सरकार राजधानी में किसी भी स्थिति में प्याज या अन्य जरूरी सामान की किल्लत नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार अच्छी तरह से समझती है कि जब चीजों के दाम बढ़ते हैं तो लोगों को कितनी परेशानी होती है इसलिए दिल्ली सरकार रियायती दरों पर लोगों को चीजें उपलब्ध करवाने के लिए पूरी तरह से प्रयासरत है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here