सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 9 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

‘स्त्री 2 ने वर्ल्डवाइड कलेक्शन में ‘फाइटर’ को पछाड़ा, 2024 की हाइस्ट ग्रॉसिंग बॉलीवुड फिल्म बनी

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Stree 2 becomes the highest grossing film of 2024, beating Fighter -m.khaskhabar.com

 

‘स्त्री 2 ने वर्ल्डवाइड कलेक्शन में ‘फाइटर’ को पछाड़ा, 2024 की हाइस्ट ग्रॉसिंग बॉलीवुड फिल्म बनी

‘स्त्री 2’ के 6 दिनों का वर्ल्डवाइड कलेक्शन सामने आ गया है. फिल्म ने ‘फाइटर’ को मात दे दी है और साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म बन गई है.

‘स्त्री 2’ में सरकटे के आतंक से बॉक्स ऑफिस दहल गया है. ऐसा हम नहीं कह रहे, ऐसा फिल्म का कलेक्शन बता रहा है. ‘स्त्री 2’ इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है और रिलीज के बाद दर्शक फिल्म देखने के लिए थिएटर्स में टूट पड़े हैं. ऐसे में श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म हर रोज बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है और नए रिकॉर्ड बना रही है. अब ‘स्त्री 2’ ने नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.

हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘स्त्री 2’ के 6 दिनों का वर्ल्डवाइड कलेक्शन सामने आ गया है. जहां फिल्म ने पांच दिन में 328 करोड़ रुपए कमाए थे तो वहीं छठे दिन फिल्म ने दुनिया भर में 32 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है. इसी के साथ फिल्म ने वर्ल्डवाइड कुल 360 करोड़ रुपए का कारोबार कर लिया है.

Advertisement

‘फाइटर’ को पछाड़ बनी 2024 की हाइस्ट ग्रॉसिंग फिल्म

360 करोड़ रुपए के वर्ल्डवाइड कलेक्शन के साथ ‘स्त्री 2’ ने ऋतिक रोशन की ‘फाइटर’ को मात दे दी है. ‘फाइटर’ 25 जनवरी, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और फिल्म ने 55 दिनों में वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 359 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था. जबकि ‘स्त्री 2’ ने महज 6 दिन में इस आंकड़े को पार कर लिया है. इसी के साथ ‘स्त्री 2’ ने अब इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.

‘स्त्री 2’ की सक्सेस पार्टी में झूमीं श्रद्धा-तमन्ना

बता दें कि हाल ही में ‘स्त्री 2’ की स्टार कास्ट ने फिल्म की सक्सेस पार्टी एंजॉय की थी. इस दौरान श्रद्धा कपूर और तमन्ना भाटिया को फिल्म के गाने ‘आज की रात’ पर झूमते देखा गया. दोनों के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो रहा है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *