सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

नंदीगाम में चंद्रबाबू नायडू के वाहन पर पथराव, मुख्य सुरक्षा अधिकारी घायल

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

एनटीआर जिले के नंदीगाम में एक अज्ञात व्यक्ति ने तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू के वाहन पर पथराव कर दिया। हालांकि नायडू इस हमले में बाल-बाल बच गए, लेकिन उनके मुख्य सुरक्षा अधिकारी के चेहरे पर चोट लगी है। चंद्रबाबू नायडू एक पार्टी कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए जग्गैयापेट की ओर जा रहे थे। तेदेपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नंदीगाम में उनका भव्य स्वागत किया। इसके तुरंत बाद एक अज्ञात शख्स ने नायडू के वाहन पर पथराव शुरू कर दिया। नायडू खुले वाहन में लोगों का अभिवादन कर रहे थे।

अज्ञात शख्स ने नायडू के वाहन पर पथराव शुरू कर दिया

खबरों के मुताबिक 2019 के चुनावों के बाद नायडू की नंदीगाम और जग्गैयापेट विधानसभा क्षेत्रों की यह पहली यात्रा थी। इसलिए तेदेपा नेताओं ने दोनों कस्बों और पूरे मार्ग में रोड शो के लिए भारी भीड़ जुटाई थी। जब काफिला नंदीगाम पहुंचा, तो नायडू अपनी कार से बाहर आए और सड़क के दोनों ओर खड़े होकर उनका अभिवादन कर रहे पार्टी कैडर का अभिवादन किया। हजारों पार्टी कार्यकर्ताओं की भीड़ में खड़े एकअज्ञात शख्स ने नायडू के वाहन पर पथराव शुरू कर दिया। उसके द्वारा फेंके गए अनेक पत्थरों में से एक पत्थर उनके मुख्य सुरक्षा अधिकारी मधु बाबू को जाकर लगा।

Advertisement

सुरक्षा कर्मियों ने चंद्रबाबू नायडू के लिए सुरक्षा घेरा बढ़ा दिया

इसके बाद सुरक्षा कर्मियों ने मधु बाबू को दूसरे वाहन में भेज दिया। जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। इस घटना के बाद एसपीजी सुरक्षा कर्मियों ने चंद्रबाबू नायडू के लिए सुरक्षा घेरा बढ़ा दिया है, जबकि स्थानीय पुलिस ने भी अपनी सुरक्षा बढ़ा दी है। पुलिस ने रैली में किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से बचने के लिए तेदेपा प्रमुख से तेजी से आगे बढ़ने का भी अनुरोध किया। हालांकि इसके बावजूद नायडू ने सड़क के दोनों ओर इंतजार कर रहे पार्टी कैडर को संबोधित किया और मुख्यमंत्री वाईएस जगनमोहन रेड्डी पर ‘आपराधिक राजनीति’ में शामिल होने का आरोप लगाया। उन्होंने आरोप लगाया कि जगन विपक्षी दलों के नेताओं के खिलाफ आपराधिक कृत्यों को प्रोत्साहित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह हिंसा बर्दाश्त नहीं करेंगे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *