Home मैं भी रिपोर्टर जहांगीरपुरी के साथ सौतेला व्यवहार बर्दाश्त नहीं होगा : एम.एल.भास्कर

जहांगीरपुरी के साथ सौतेला व्यवहार बर्दाश्त नहीं होगा : एम.एल.भास्कर

0
312
एम.एल.भास्कर
जहांगीरपुरी के साथ सौतेला व्यवहार बर्दाश्त नहीं होगा : एम.एल.भास्कर

जहांगीरपुरी के साथ सौतेला व्यवहार बर्दाश्त नहीं होगा : एम.एल.भास्कर

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : जहांगीर पुरी में कांग्रेस के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष एम. एल. भास्कर के कार्यालय पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव पारित किया गया कि जहांगीर पुरी की जनता लंबे समय से मूलभूत सुविधाओं की गंभीर समस्याओं से जूझ रही है, जिनकी ओर सरकार कोई ध्यान नहीं दे रही है। बैठक में प्रमुख जनसमस्याओं पर गहरा रोष व्यक्त किया गया जिनमे प्रमुख जहांगीर पुरी में गंदे पानी की सप्लाई तथा सीवर लाइनों की लगातार जाम समस्या, जिनकी नियमित सफ़ाई नहीं हो रही है। पीडब्ल्यूडी के अधीन सभी नालों की तत्काल निकासी व सफ़ाई की माँग की गई |

बुजुर्ग, विधवा एवं दिव्यांग पात्र नागरिकों को पेंशन योजनाओं का लाभ न मिलना। जहांगीर पुरी का राशन कार्यालय गुलाबी बाग स्थानांतरित कर दिया गया है, जिसे तत्काल जहांगीर पुरी में ही पुनः स्थापित किया जाए। हज़ारों लोगों के राशन कार्ड से नाम काटे जा रहे हैं, जिससे पात्र परिवार भी परेशान हैं इस प्रक्रिया को तुरंत रोका जाए।

बाबू जगजीवन राम अस्पताल की अत्यंत दयनीय स्थिति, जिसे तत्काल सुचारू रूप से संचालित किया जाए ताकि आम जनता को राहत मिल सके। एम.एल.भास्कर नें कहा इन सभी जनविरोधी नीतियों और समस्याओं के विरोध में, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के क्रांतिकारी अध्यक्ष देवेंद्र यादव के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में तथा एम. एल. भास्कर, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष, जहांगीरपुरी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षता में दिल्ली की मुख्यमंत्री के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला दहन किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here