यमुना में क्रूज़ सेवा शुरू होने से मिलेगा दिल्ली में पर्यटन को बढ़ावा : संदीप कपूर
रेखा गुप्ता सरकार यमुना तट को पर्यटन स्थल में बदलने की तैयारी में
नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : राजधानी दिल्ली में वह दिन दूर नहीं जब यमुना नदी में दिल्ली सरकार क्रूज़ सेवा शुरू करेगी | यह सेवा शुरू होने से दिल्ली के पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा | यह कहना है शाहदरा साऊथ जोन वार्ड समिति के पूर्व अध्यक्ष कृष्णा नगर वार्ड से भाजपा के निगम पार्षद संदीप कपूर का |
संदीप कपूर कहते हैं यमुना नदी में जल्द ही क्रूज सेवा शुरू होने वाली है, जिससे दिल्ली वालों को काफी फायदा होने वाला है| दिल्ली की यमुना नदी में क्रूज सेवा इस साल नवंबर में शुरू हो सकती है. इसके लिए सरकार द्वारा तेजी तैयारियां की जा रही हैं | अधिकारियों के अनुसार, लगभग 8 किमी तक यमुना नदी में क्रूज का संचालन किया जाएगा. इस काम के लिए 5 एजेंसियों ने एक एमओयू साइन किया है |
संदीप कपूर कहते हैं दिल्ली के लोगो को क्रूज़ सवारी के लिए अब दूसरे स्थानों पर नहीं जाना पड़ेगा बल्कि इस सेवा के शुरू होने के बाद दिल्ली के आसपास रहने वाले लोग भी इस सेवा का लाभ उठा सकेगें इतना ही नहीं रोजाना बड़ी तादाद में दिल्ली घुमने आने वाले लोग भी इस सेवा का लाभ लेना चाहेगें ऐसे में दिल्ली के पर्यटन को काफी बढ़ावा मिलेगा | संदीप कपूर कहते हैं दिल्ली की यमुना नदी में क्रूज सेवा शुरू करने का उद्देश्य दिल्ली की यमुना नदी को पुनर्जीवित करने के सरकार के प्रयासों में से एक है. इसके तहत दिल्ली की यमुना नदी सुंदर होगी. साथ में पर्यटन को भी इससे बढ़ावा मिलेगा. क्रूज सेवा के लिए 5 एजेंसियों ने एमओयू साइन किया है. इसमें भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण , दिल्ली विकास प्राधिकरण , दिल्ली जल बोर्ड , दिल्ली पर्यटन एवं परिवहन विकास निगम और सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग शामिल है |
संदीप कपूर कहते हैं दिल्ली की यमुना नदी में क्रूज सेवा वजीराबाद बैराज (सोनिया विहार) से जगतपुर (शनि मंदिर) तक यमुना नदी के 8 किमी के हिस्से में विकसित की जाएगी. क्रूज सेवा के संचालन से लोगों को काफी अच्छा अनुभव मिलेगा | बड़ी संख्या में लोगो को रोजगार मिलेगा इसके अलावा यमुना के तटों पर भी लोगो को रोजगार के अवसर मिलेगें | संदीप कपूर कहते हैं कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा चुनाव से पहले ही यमुना नदी को साफ करने का वादा किया गया था. सरकार दिल्ली की नदी को पर्यटन स्थल में बदलने की तैयारी कर रही है और इसके लिए रेखा गुप्ता सरकार नें पहले सौ दिन के कार्यकाल में ही योजना पर काम करना शुरू कर दिया जिसके परिणाम जल्द जनता के सामने होंगे |



