सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

टीम इंडिया में केएल राहुल को जगह देने पर भड़के श्रीकांत, सिलेक्टर्स को लगाई फटकार

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

केएल राहुल को टीम इंडिया में जगह देने पर भड़के श्रीकांत, सिलेक्टर्स को लगाई फटकार

केएल राहुल को एशिया कप 2023 के लिए टीम इंडिया में जगह मिली है. वे चोट की वजह से लंबे वक्त से क्रिकेट से दूर चल रहे थे.

भारत ने एशिया कप 2023 के लिए टीम घोषित कर दी है. भारतीय सिलेक्टर्स ने केएल राहुल को भी टीम इंडिया में जगह दी है. राहुल चोट की वजह से लंबे वक्त क्रिकेट से दूर रहे. लेकिन अब वे नेट्स में प्रैक्टिस कर रहे हैं. राहुल ने नेशनल क्रिकेट एकेडमी में काफी मेहनत की है. लेकिन पूर्व भारतीय क्रिकेट श्रीकांत बीसीसीआई के इस फैसले से खुश नहीं है. श्रीकांत का कहना है कि अगर सिलेक्शन के दिन कोई खिलाड़ी पूरी तरह से फिट नहीं है तो उसे टीम में शामिल नहीं करना चाहिए.

Advertisement

इंडिया टुडे की एक खबर के मुताबिक श्रीकांत ने कहा, ”आप एशिया कप खेल रहे हैं, जो कि प्रीमियर टूर्नामेंट है. हम पिछले दो एडिशन के फाइनल्स में नहीं पहुंच सके हैं. विश्व कप की टीम को लेकर भी कुछ फिक्स नहीं है. वे (टीम इंडिया के सिलेक्टर्स) कन्फ्यूज हो गए हैं. आपको सिलेक्शन पॉलिसी की जरूरत है. मैं किसी तरह का क्रेडिट नहीं लेना चाहता हूं, मैं बस ये कह रहा हूं कि हमने भी ऐसा (सिलेक्शन पॉलिसी) ही किया था.”

श्रीकांत ने एक पुराने किस्से का जिक्र किया. उन्होंने कहा, ”टेस्ट मैचों के दौरान भी हमारे साथ दिक्कत थी. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच था. वीवीएस लक्ष्मण ने कहा कि वे फिट हो जाएंगे और खेलेंगे. इसलिए उन्हें टीम में रखा जाए. लेकिन मैच के दिन वे फिट नहीं थे. तब हमने रोहित शर्मा को टीम में लेने का सोचा. लेकिन फुटबॉल खेलते वक्त चोटिल हो गए. इसके बाद हमने ऋद्धिमान साहा को डेब्यू का मौका दिया. उस दिन सिलेक्शन पैनल डेस्पेरेट नहीं हुआ था. अगर सिलेक्शन के दिन कोई खिलाड़ी फिट नहीं है तो उसे टीम में नहीं शामिल करना चाहिए.”

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *