मुख्यमंत्री खेल प्रोत्साहन योजना से खेलों को बढ़ावा मिलेगा : दीपक गाबा 

0
27
दीपक गाबा 
मुख्यमंत्री खेल प्रोत्साहन योजना से खेलों को बढ़ावा मिलेगा : दीपक गाबा 

मुख्यमंत्री खेल प्रोत्साहन योजना से खेलों को बढ़ावा मिलेगा : दीपक गाबा 

देशभर के खेल प्रेमियों में ख़ुशी की लहर

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार निरंतर जनहित में निर्णय ले रही है | शायद ही कोई ऐसा दिन बीतता हो जिस दिन दिल्ली की भाजपा सरकार कोई ना कोई जनहित में बड़ा निर्णय नहीं लेती हो | यह कहना है भारतीय जनता पार्टी शाहदरा जिले के अध्यक्ष दीपक गाबा का |

दीपक गाबा कहते हैं दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सरकार ने खेलों को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से एक ऐतिहासिक फैसला लिया है। अब ओलंपिक और पैरालंपिक में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को न सिर्फ अधिक इनाम राशि, बल्कि सरकारी नौकरी भी दी जाएगी। दिल्ली सरकार में मंत्री आशीष सूद ने यह जानकारी साझा की कि अब खिलाड़ियों को ‘मुख्यमंत्री खेल प्रोत्साहन योजना’ के अंतर्गत बढ़ी हुई राशि और नौकरी की गारंटी मिलेगी।

निश्चित रूप से सरकार के इस फैंसले से ना केवल खिलाड़ियों को हर्ष हुआ है अपितु देश के करोड़ों खेल प्रेमी उत्साहित एवं प्रसन्न हुए है | दीपक गाबा कहते हैं दिल्ली सरकार के इस निर्णय से इस योजना में नौकरी का प्रावधान भी शामिल किया गया है, जो खिलाड़ियों के दीर्घकालिक भविष्य को सुरक्षित करता है। नई नीति के तहत गोल्ड और सिल्वर पदक विजेता खिलाड़ियों को ग्रुप-ए कैटेगरी में सरकारी नौकरी दी जाएगी।ब्रॉन्ज मेडल विजेताओं को ग्रुप-बी में नौकरी मिलेगी।इससे यह संदेश जाता है कि राज्य सरकार खिलाड़ियों को केवल ‘सम्मान’ नहीं बल्कि संरक्षित कैरियर विकल्प भी देना चाहती है। दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट मीटिंग हुई ये बड़ा फैसला लिया गया |

मुख्यमंत्री खेल प्रोत्साहन योजना के तहत ओलंपिक और पैरालंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाले खिलाड़ी को 7 करोड़ रुपये, सिल्वर मेडल हासिल करने वाले खिलाड़ी को 5 करोड़ रुपये और ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाले खिलाड़ी को 3 करोड़ रुपये दिए जाएंगे | ये फैसला स्पोर्ट ईकोसिस्टम को बढ़ावा देने के लिए लिया गया है | सीएम रेखा गुप्ता की सरकार के इस ऐलान से पहले ओलंपिक और पैरालंपिक में गोल्ड मेडल विनर को 3 करोड़ रुपये, सिल्वर मेडल विनर को 2 करोड़ रुपये और ब्रॉन्ड मेडल विनर को 1 करोड़ रुपये मिलते थे |

दीपक गाबा कहते हैं आम आदमी पार्टी की सरकार नें अपने दस साल के शासन में भ्रष्टाचार के अलावा कुछ नहीं किया जबकि भाजपा की रेखा गुप्ता सरकार लगातार जनहित में निर्णय ले रही है |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here