सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

दिल्ली से जबलपुर जा रहे स्पाइसजेट विमान में चिंगारी के बाद फैला धुआं, करनी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

दिल्‍ली से जबलपुर जा रहे स्‍पाइसजेट के विमान से अचानक धुआं निकलता दिखा। 5,000 फीट की ऊंचाई पर यात्रियों के लिए सांस लेना दूभर हो गया। फ्लाइट के भीतर से लिए गए वीडियो में दिख रहा है कि सीटिंग एरिया में भी धुआं फैल गया था। यात्रियों में घबराहट फैल गई और कुछ को सांस लेने में तकलीफ होने लगी। इस विमान में सफर करने वाले एक यात्री ने बताया कि टेकऑफ के करीब 15 मिनिट बाद ही प्लेन में चिंगारी निकली जिसके बाद धुआं भर गया। सांस लेने में तकलीफ हुई तो यात्री मैगजीन और कपड़े धुआं उड़ाते रहे। फ्लाइट के डुमना एयरपोर्ट जबलपुर आने का समय सुबह 8:30 बजे का होता है। इमरजेंसी लैंडिंग के बाद यात्रियों से 10:00 बजे तक दूसरे फ्लाइट से जबलपुर भेजने का कहा था। दूसरी फ्लाइट 10:30 बजे दिल्ली से जबलपुर के लिए टेकऑफ हुई। इस घटना के बाद स्पाइसजेट की तरफ से बयान जारी किया गया। उसमें इमरजेंसी लैंडिंग और मुसाफिर के सुरक्षित होने की बात तो कही गई, लेकिन हादसे की वजह नहीं बताई गई है। हालांकि, दिल्ली एयरपोर्ट अथॉरिटी ने जांच की बात कही है।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *