सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

उम्मीद के मुताबिक दिल्ली के शहीदी पार्क में नहीं पहुंच रहे दर्शक, अब MCD का प्लान जान हो जाएंगे खुश

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

दिल्ली के शहीदी पार्क में उम्मीद के मुताबिक नहीं पहुंच रहे दर्शक, अब MCD का प्लान जान हो जाएंगे खुश

Delhi Shahidi Park:

दिल्ली के शहीदी पार्क को लेकर दर्शकों में उत्साह देखने को नहीं मिल रहा है और इसकी वजह म्यूजियम की महंगी टिकट होना बताया जा रहा है. ऐसे में लोग भारी संख्या में नहीं पहुंच रहे हैं.

नई दिल्ली जिला स्थित शहीदी पार्क में बीते 8 अगस्त को ओपन म्यूजियम की शुरुआत की गई थी. दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) को उम्मीद थी कि इसे लेकर लोगों में अच्छा उत्साह रहेगा और काफी संख्या में दर्शक म्यूजियम में घूमने पहुंचेंगे. लेकिन, एमसीडी की उम्मीदों के विपरीत बीते ढाई महीने में महज 10 हजार दर्शक की इस म्यूजियम को देखने के लिए आये हैं. पुरानी और नई दिल्ली के बीच स्थित दिल्ली गेट के पास होने की वजह से ऐसी संभावना जाहिर की जा रही थी कि सेंट्रल पॉइंट पर होने और दर्शकों के लिए फ्री पार्किंग की सुविधा की वजह से काफी संख्या में दर्शक इस म्यूजियम में आएंगे.

Advertisement

हालांकि, अब तक इसे लेकर दर्शकों में वैसा उत्साह देखने को नहीं मिल रहा है और इसकी वजह म्यूजियम की महंगी टिकट होना बताया जा रहा है, जिसे देखते हुए एमसीडी टिकटों की कीमतों में कटौती करने का विचार कर रही है. बात करें टिकटों की कीमत की तो, तीन साल से लेकर 12 साल के बच्चों का एंट्री टिकट 50 रुपये, जबकि उससे बड़ी उम्र के लोगों के लिए 100 रुपये का एंट्री टिकट है. वहीं छुट्टी वाले दिन व्यस्कों का एंट्री टिकट 150 रुपये और बच्चों का एंट्री टिकट 75 रुपये रखा गया है. एमसीडी के अनुसार हर दिन मुश्किल से 100 से 125 लोग म्यूजियम देखने आ रहे हैं.

महंगी टिकट बनी दर्शकों की राह का रोड़ा

बताया जा रहा है कि इसकी टिकट महंगी होने के कारण कम ही लोग इस म्यूजियम को देखने आ रहे हैं. उद्यान विभाग के अधिकारियो ने एमसीडी के टिकट की कीमतों में कटौती के विचार की पुष्टि करते हुए बताया कि इसका फैसला एमसीडी कमिश्नर के स्तर पर होना है. जिसके बाद ही पता चल पाएगा कि टिकट की कीमतों में कितनी कटौती की जाएगी और नई कीमत कितनी होगी.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *