सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

दिल्ली के हरित भविष्य को मजबूती देगा दक्षिणी रिज संरक्षण का फैसला : राजकुमार बल्लन

2 मिनट पढ़ें
राजकुमार बल्लन

Advertisement

दिल्ली के हरित भविष्य को मजबूती देगा दक्षिणी रिज संरक्षण का फैसला : राजकुमार बल्लन

नई दिल्ली (रविंद्र कुमार): दक्षिणी रिज की करीब एक हजार एकड़ अतिरिक्त भूमि को आरक्षित वन घोषित करने की मंजूरी को दिल्ली प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है। दिल्ली प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के प्रभारी राजकुमार बल्लन ने सरकार के निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि राजधानी के प्राकृतिक संसाधनों और हरित क्षेत्रों का संरक्षण आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहद जरूरी है। बल्लन ने कहा कि दिल्ली रिज राजधानी के पर्यावरणीय संतुलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। रिज क्षेत्र का विस्तार होने से हरित आवरण को मजबूती मिलेगी तथा जैव विविधता के संरक्षण के प्रयासों को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली जैसे महानगर में बढ़ते शहरीकरण के बीच प्राकृतिक क्षेत्रों की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता में रहनी चाहिए। उन्होंने कहा कि दक्षिणी रिज अरावली क्षेत्र की महत्वपूर्ण प्राकृतिक कड़ी है और इसका संरक्षण धूल नियंत्रण, स्थानीय तापमान संतुलन तथा पर्यावरणीय सुरक्षा के लिहाज से उपयोगी है। उन्होंने सरकार द्वारा देशी प्रजातियों को बढ़ावा देने, क्षतिग्रस्त क्षेत्रों के पुनर्जीवन और आक्रामक प्रजातियों के वैज्ञानिक प्रबंधन की दिशा में किए जा रहे प्रयासों का भी स्वागत किया। बल्लन ने कहा कि विकास के साथ पर्यावरण और प्राकृतिक विरासत का संरक्षण सुनिश्चित करना संतुलित विकास की पहचान है।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *