सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 12 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Diwali Cleanliness Drive: दीपावली के बाद सड़कों पर फैली गंदगी तेजी से साफ कराई : संदीप कपूरYamuna River Cruise: यमुना में क्रूज चलने से पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, कारोबार बढ़ेगा और रोजगार के नए अवसर भी मिलेंगे : प्रवीण निमेषDelhi Air Pollution: दिल्ली की हवा हुई जहरीली, सांस लेना भी हुआ मुश्किल : हाजी जरीफRampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारी

Delhi Crime: संगम विहार में पति ने पत्नी की गोली मारकर हत्या, घरेलू विवाद के बाद वारदात, आरोपी फरार

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Delhi Crime: संगम विहार में पति ने पत्नी की गोली मारकर हत्या, घरेलू विवाद के बाद वारदात, आरोपी फरार

दक्षिणी दिल्ली के संगम विहार इलाके में गुरुवार रात घरेलू विवाद के दौरान एक पति द्वारा अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस की कई टीमें जुटी हुई हैं।

मृतका की पहचान 33 वर्षीय कविता के रूप में हुई है, जो अपने पति शुभम गहलोत के साथ संगम विहार के के-2 ब्लॉक स्थित अमृता पब्लिक स्कूल के पास रहती थीं। दोनों की शादी करीब डेढ़ साल पहले हुई थी। शुभम एक निजी कंपनी में फाइनेंस से जुड़ा कार्य करता है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, दंपति आर्थिक तंगी से गुजर रहा था और इसी कारण दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। गुरुवार शाम शुभम के ऑफिस से घर लौटने के बाद दोनों के बीच फिर कहासुनी हुई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने कथित तौर पर पिस्तौल निकालकर पत्नी पर दो से तीन गोलियां चला दीं।

Advertisement

गोली लगने से कविता की मौके पर ही मौत हो गई। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग घर की ओर दौड़े और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही तिगड़ी थाना पुलिस, फॉरेंसिक टीम और क्राइम टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घटनास्थल से दो से तीन खाली कारतूस भी बरामद किए गए हैं, जिन्हें जांच के लिए जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी शुभम गहलोत की तलाश शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार, हत्या के पीछे घरेलू विवाद और आर्थिक तनाव की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच आगे बढ़ा रही है।

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *