सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Mayfair Society Event: मेफेयर सोसायटी में बच्चों ने चित्रकला प्रतियोगिता के जरिए दिया ई-कचरा प्रबंधन का संदेशDelhi Air Pollution: दिल्ली की जहरीली हवा साबित हो रही है जान लेवा : आदेश भारद्वाजDelhi Girls Safety: पार्कों में भी सुरक्षित नहीं हैं राजधानी में बालिकाएं : परमानन्द शर्माIndia Vs Sri Lanka: 13 दिसंबर से भिड़ेंगे भारत-श्रीलंका, जानें संभावित वनडे टीम और पूरा कार्यक्रमAfghanistan School Blast: कुनार में स्कूल के पास डायनामाइट गोदाम में विस्फोट, सात छात्रों की जान गईGuna Road Accident: गुना में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, चार लोगों ने मौके पर तोड़ा दमPauri Road Accident: पौड़ी के रिखणीखाल में मैक्स वाहन खाई में गिरा, 8 की मौत, कई घायलDMK Amit Shah Meeting: परिसीमन विधेयक से पहले शाह से मिले DMK सांसद, लोकसभा में INDIA ब्लॉक से अलग होंगी सीटें

CWC की बैठक में बोलीं सोनिया गांधी, मैं, राहुल और प्रियंका इस्तीफे के लिए है तैयार

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में पार्टी की करारी शिकस्त के कारणों और आगे की रणनीति पर चर्चा के लिए आज कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने CWC यानि कांग्रेस कार्य समिति की बैठक की। इस बैठक में सोनिया गांधी ने इस्तीफे की पेशकश की है। पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अपने संबोधन में अपने अलावा राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि हम तीनों इस्तीफा देने के लिए तैयार हैं।

अधीर रंजन चौधरी ने दी जानकारी

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने इसकी जानकारी साझा करते हुए बताया कि बैठक में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गाधी ने कहा कि वो अपने परिवार के सदस्य राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ पार्टी में अपने पद को त्याग करने के लिए तैयार हैं, लेकिन हमने इसे रिजेक्ट कर दिया। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की अध्यक्षता में कांग्रेस की शीर्ष नीति निर्धारक इकाई सीडब्ल्यूसी की बैठक पार्टी मुख्यालय में चार घंटे से अधिक समय तक चली। बैठक में सोनिया गांधी के अलावा, पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कई अन्य नेता शामिल हुए। इसके साथ ही इसमें ‘जी 23’ समूह के नेता गुलाम नबी आजाद, आनंद शर्मा और मुकुल वासनिक भी शामिल हुए। जबकि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह इस बैठक में शामिल नहीं हुए। वही, वरिष्ठ नेता ए के एंटनी कोविड 19 से संक्रमित होने के कारण बैठक में मौजूद नहीं हो सके।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *