सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

Sonia Gandhi health: सोनिया गांधी की तबियत बिगड़ी, सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Sonia Gandhi health: सोनिया गांधी की तबियत बिगड़ी, सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती

नई दिल्ली। कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख और राज्यसभा सांसद Sonia Gandhi की मंगलवार रात अचानक तबियत बिगड़ गई। उन्हें तुरंत दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी देखभाल डॉक्टर अनूप बासु की निगरानी में की जा रही है। सूत्रों के अनुसार 79 वर्षीय सोनिया गांधी को सांस लेने में तकलीफ और पुराने ब्रोंकियल अस्थमा की समस्या के कारण अस्पताल लाया गया।

डॉक्टरों की टीम ने उनकी सघन जांच शुरू कर दी है और फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। अस्पताल और पार्टी सूत्रों ने कहा कि उन्हें एहतियात के तौर पर ऑब्जर्वेशन में रखा गया है। सोनिया गांधी के साथ प्रियंका गांधी और राहुल गांधी भी अस्पताल में मौजूद हैं। बताया जा रहा है कि उन्हें पिछले कुछ समय से प्रदूषण के कारण लगातार खांसी की समस्या बनी हुई थी।

Advertisement

सोनिया गांधी का स्वास्थ्य हाल ही में कई बार प्रभावित हुआ है। जनवरी 2026 में भी उनकी तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें छह दिनों तक सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके अलावा, जून 2025 में पेट से जुड़ी समस्या के कारण उन्हें चार दिन के लिए अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। पिछले कुछ वर्षों में उनके स्वास्थ्य की निगरानी के लिए नियमित रूटीन चेकअप किए जाते रहे हैं। इस दौरान उच्च रक्तचाप की समस्या के चलते उन्हें शिमला के अस्पताल में भी ले जाया गया और बाद में दिल्ली में दोबारा इलाज कराया गया। फरवरी 2025 में भी उन्हें एक दिन के लिए अस्पताल में रखा गया था।

सोनिया गांधी का बार-बार अस्पताल में भर्ती होना उनके स्वास्थ्य के प्रति चिंता बढ़ा रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि सांस और ब्रोंकियल अस्थमा जैसी समस्याओं के कारण उनका स्वास्थ्य नाजुक बना हुआ है, लेकिन फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर है और डॉक्टरों की टीम लगातार निगरानी में रख रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *