फ्रेंड्स कॉलोनी इंडस्ट्रियल एरिया के शताब्दी वर्ष में सामाजिक उत्तरदायित्व बैठक

0
18
फ्रेंड्स कॉलोनी इंडस्ट्रियल एरिया
फ्रेंड्स कॉलोनी इंडस्ट्रियल एरिया के शताब्दी वर्ष में सामाजिक उत्तरदायित्व बैठक

फ्रेंड्स कॉलोनी इंडस्ट्रियल एरिया के शताब्दी वर्ष में सामाजिक उत्तरदायित्व बैठक

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : फ्रेंड्स कॉलोनी इंडस्ट्रियल एरिया के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सामाजिक उत्तरदायित्व से संबंधित एक बैठक आयोजित की गई। यह बैठक जिलाधिकारी शाहदरा एस. एस. परिहार एवं अपर जिलाधिकारी राजीव रंजन की अगुवाई में संपन्न हुई, जिसमें जरूरतमंद एवं मेधावी विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा से जोड़ने पर चर्चा की गई। बैठक के दौरान एसोसिएशन की ओर से वर्तमान में एक छात्र को लैपटॉप प्रदान किया गया।

साथ ही, सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि शताब्दी वर्ष के दौरान आगे भी चरणबद्ध रूप से अन्य जरूरतमंद विद्यार्थियों को लैपटॉप वितरित किए जाएंगे। अधिकारियों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया। बैठक में शिक्षा के महत्व, डिजिटल सशक्तिकरण और सामाजिक दायित्व पर विचार-विमर्श किया गया। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि शताब्दी वर्ष केवल उत्सव नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने का संकल्प है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here