सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

Social Media Fraud: लखनऊ में निवेश के नाम पर 3.27 करोड़ की ठगी, साइबर ठगों का शिकार हुए दो व्यापारी

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Social Media Fraud: लखनऊ में निवेश के नाम पर 3.27 करोड़ की ठगी, साइबर ठगों का शिकार हुए दो व्यापारी

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में निवेश के नाम पर दो अलग-अलग ठगी के मामले सामने आए हैं। साइबर ठगों ने सोशल मीडिया के माध्यम से दो लोगों को शेयर बाजार में निवेश का झांसा देकर कुल 3.27 करोड़ रुपये ऐंठ लिए। पीड़ितों में गोमतीनगर के वरदानखंड निवासी कारोबारी प्रज्ञा कुमार सिंह और अलीगंज सेक्टर ई निवासी रामेश्वर दयाल गुप्ता शामिल हैं। दोनों पीड़ितों ने साइबर क्राइम थाना और अलीगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।

जानकारी के अनुसार, कारोबारी प्रज्ञा कुमार सिंह की जुलाई में सोशल मीडिया पर फरहा अरोरा नाम की महिला से पहचान हुई। फरहा ने खुद को शेयर बाजार की विशेषज्ञ बताकर प्रज्ञा को निवेश कर बड़ा मुनाफा कमाने का भरोसा दिलाया। विश्वास जीतने के बाद प्रज्ञा को एक लिंक भेजा गया और मोबाइल एप डाउनलोड कराया गया, जिसके माध्यम से उन्होंने 14 जुलाई से 4 अक्टूबर के बीच करीब 2 करोड़ 94 लाख रुपये निवेश किए। लेकिन जब उन्होंने मुनाफा निकालने की कोशिश की, तो उनका अकाउंट ब्लॉक कर दिया गया।

Advertisement

इसी तरह अलीगंज निवासी रामेश्वर दयाल गुप्ता को भी शेयर बाजार में निवेश के लिए एक लिंक भेजा गया। उन्होंने 3.49 लाख रुपये जमा किए, लेकिन बाद में उन्हें भी ठगी का पता चला। रामेश्वर ने अलीगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई।

साइबर क्राइम प्रभारी ब्रजेश कुमार यादव की टीम मामले की जांच कर रही है। पुलिस मोबाइल नंबर, लिंक और बैंक खातों के जरिए ठगों की पहचान कर रही है और पूरे नेटवर्क की तहकीकात में जुटी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और पीड़ितों के पैसों की रिकवरी की कोशिश भी की जाएगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *