सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

अमेरिका में बर्फीले तूफान ने बरपाया कहर, अब तक 18 लोगों की मौत

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

अमेरिका में बर्फबारी के बीच आए तूफान ने हालात को और भी ज्यादा बदतर कर दिया है। इस तूफान ने कम से कम अब तक 18 लोगों की जान ले ली है। सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लाखों घरों की बिजली गुल हो गई है। तूफान ने न्यूयॉर्क के बफेलो को पूरी तरह से अपनी चपेट में ले लिया है। बर्फीली हवाओं ने यहां पूरी तरह से व्हाइटआउट की स्थिति पैदा कर दी है। आपातकालीन सुविधाओं का कहना है कि बचाव व राहत कार्य चलाना मुश्किल हो रहा है और शहर के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को बंद कर दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि तूफान के कारण सड़क दुर्घटनाों और पेड़ों के गिरने के कारण 18 मौतें हुई हैं। बफेलो में कम से कम तीन लोगों की मौत दर्ज की गई है। इनमें से दो ऐसे थे जिन्हें अपने घरों में चिकित्सा आपात स्थिति का सामना करना पड़ा और उन्हें बचाया नहीं जा सका। क्योंकि, बर्फीले तूफान के कारण बचाव कर्मचारी उन तक नहीं पहुंच सके। न्यूयॉर्क प्रशासन का कहना है कि तूफान के कारण यहां के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को सोमवार सुबह तक के लिए बंद कर दिया गया है। वहीं, बचाव के लिए गए लगभग सभी दमकल ट्रक बर्फबारी में फंसे हुए हैं।

पूर्वी अमेरिका के एक प्रमुख बिजली ग्रिड ऑपरेटर ने 6.5 करोड़ लोगों को मिलियन लोगों के लिए ब्लैकआउट की चेतावनी जारी की है। वहीं, पेंसिल्वेनिया स्थित पीजेएम इंटरकनेक्शन ने कहा कि बिजली संयंत्रों को ठंडे मौसम में काम करने में कठिनाई हो रही है और 13 राज्यों के निवासियों से कम से कम क्रिसमस की सुबह तक बिजली बचाने के लिए कहा गया है। टेनेसी वैली अथॉरिटी, जो टेनेसी और आसपास के छह राज्यों के कुछ हिस्सों में 10 मिलियन लोगों को बिजली प्रदान करती है, ने स्थानीय बिजली कंपनियों को नियोजित रुकावटों को लागू करने का निर्देश दिया है।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *