सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

राहुल गांधी की शपथ में लगे ‘भारत जोड़ो’ के नारे, कुछ ऐसा था अखिलेश यादव का रिएक्शन, वीडियो वायरल

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

राहुल गांधी की शपथ में लगे ‘भारत जोड़ो’ के नारे, कुछ ऐसा था अखिलेश यादव का रिएक्शन, वीडियो वायरल

शपथ के लिए जब राहुल गांधी का नाम पुकारा गया तो विपक्ष के नेता अपने स्थान पर खड़े हो गए और नारे लगाने लगे. इस दौरान सपा चीफ अखिलेश यादव का रिएक्शन अनोखा था.

18वीं लोकसभा के लिए सांसदों का शपथ ग्रहण जारी है. ऐसे में उत्तर प्रदेश स्थित रायबरेली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार (25 जून) को लोकसभा सांसद के रूप में शपथ ली. शपथ के लिए जब राहुल गांधी का नाम पुकारा गया तो कांग्रेस के सदस्य अपने स्थान पर खड़े हो गए और ‘जोड़ो जोड़ो, भारत जोड़ो’ के नारे लगाने लगे तो अखिलेश यादव ने रिएक्शन भी दिया, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है.

राहुल गांधी शपथ के दौरान अपने हाथ में संविधान लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों को दिखाया. उन्होंने अपना शपथ ग्रहण ‘जय हिंद, जय संविधान’ के नारे के साथ समाप्त किया. कांग्रेस के दिग्गज नेता राहुल गांधी ने रायबरेली से सांसद के रूप में शपथ ली और इस दौरान उन्होंने अपने हाथ में संविधान की प्रति ले रखी थी.

राहुल गांधी के शपथ के दौरान लगे नारे 

Advertisement

शपथ के लिए जब राहुल गांधी का नाम पुकारा गया तो विपक्ष के नेता अपने स्थान पर खड़े हो गए और ‘जोड़ो जोड़ो, भारत जोड़ो’ के नारे लगाने लगे. उनके शपथ लेने के बाद भी कांग्रेस सदस्यों ने ‘जोड़ो जोड़ो, भारत जोड़ो’ के नारे लगाए. इस दौरान सपा चीफ अखिलेश यादव भी नारा लगाए. राहुल गांधी के शपथ ग्रहण के दौरान सपा चीफ अखिलेश यादव ने रिएक्शन दिए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.

इस बार रायबरेली से चुने गए हैं राहुल गांधी 

राहुल गांधी ने वर्ष 2022 में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ और इस साल की शुरुआत में ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ निकाली थी.राहुल गांधी इस बार उत्तर प्रदेश के रायबरेली लोकसभा क्षेत्र से निर्वाचित हुए हैं. इससे पहले वह लोकसभा में केरल के वायनाड और उत्तर प्रदेश के अमेठी का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *