सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 6 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
1984 Sikh Riots: 84 के सिख दंगा पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर हुआ विचार-विमर्श : निर्मल जैनFood Adulteration: मुख्यमंत्री का खुद मौके पर पहुंचना बताता है कि जनता की सेहत को लेकर कितनी गंभीर है सरकार : प्रवीण निमेषChhath Puja 2026: छठ पर्व पर साफ यमुना में स्नान करेंगे श्रद्धालु : दर्शन सिंहDevendra Fadnavis Challenge: राहुल गांधी को देवेंद्र फडणवीस की खुली चुनौती, बोले- आप 1 हजार लोग लाएंगे तो हम 1 लाख लेकर आएंगेJantar Mantar Protest: प्रदर्शन मामले में CJP नेताओं से 4 घंटे पूछताछ, दिल्ली पुलिस ने पूछे करीब 70 सवालIndia vs Sri Lanka ODI: दिल्ली में नहीं होगा भारत-श्रीलंका का पहला वनडे, 13 दिसंबर को विशाखापत्तनम में खेला जाएगा मुकाबला, BCCI ने बदला वेन्यूExtortion Threat: दिल्ली में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 20 करोड़ की रंगदारी, अस्पताल मालिक को जान से मारने की धमकी, पुलिस ने दर्ज की FIRDelhi Building Collapse: दिल्ली के चावड़ी बाजार में तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत ढही, दो लोगों की मौत, कई के मलबे में दबे होने की आशंका

अलीगढ़ में ईद की नमाज के बाद फिलिस्तीन के समर्थन में लगे नारे, पुलिस ने शुरू की जांच

4 मिनट पढ़ें

Oplus_131072

अलीगढ़ में ईद की नमाज के बाद फिलिस्तीन के समर्थन में लगे नारे, पुलिस ने शुरू की जांच

अलीगढ़ में शाह जमाल ईदगाह पर ईद के पर्व पर कुछ नमाजियों ने अपने हाथों में फिलिस्तीन लिखा पोस्टर लेकर नमाजियों से फिलिस्तीन के समर्थन में पैसे जमा करने और दुआ की अपील की.

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के थाना देहली गेट इलाके के शाह जमाल ईदगाह पर ईद के पर्व पर कुछ नमाजियों ने अपने हाथों में फिलिस्तीन लिखा पोस्टर लेकर नमाजियों से फिलिस्तीन के समर्थन में पैसे जमा करने और दुआ की अपील की. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है. फिलिस्तीन का समर्थन कर रहे लड़कों को पकड़कर पुलिस जीप में बैठा लिया. लड़कों को जीप में बैठाते हुए देख लोगों की भीड़ मौके इकट्ठा हो गई और भीड़ ने जीप में बैठे लड़कों को पुलिस जीप से बाहर निकलते हुए धार्मिक नारे लगा मौके पर हंगामा कर दिया. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तत्काल वीडियो का संज्ञान लेते हुए आरोपियों को चिन्हित करने की कोशिश कर कार्रवाई शुरू कर दी.

ईद के मौके पर अलीगढ़ में नमाजियों द्वारा सड़कों पर नमाज नहीं पढ़ी जाए इसको लेकर पुलिस प्रशासन के द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे. यही वजह है कि पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में नई और पुरानी ईदगाह पर पुलिस के साए में ईद की नमाज पढ़ी गई. बताया जा रहा जब ईद के पर्व पर नमाजी ईद की खुशी का इजहार मनाने के बाद अपने-अपने घरों को वापस लौट रहे थे. तभी कुछ नमाजी अपने हाथों में फिलीस्तीन लिखा पोस्टर लेकर ईदगाह के बाहर पहुंच गए और फिलिस्तीन का समर्थन करते हुए जमकर नारेबाजी करनी शुरू कर दी.

फिलिस्तीन के समर्थन में नारेबाजी

फिलिस्तीन के समर्थन में ईदगाह के बाहर नमाज के दौरान नारेबाजी कर रहे लड़कों को देख वहां मौजूद पुलिस और अर्ध सैनिक बल में हड़कंप मच गया. जिसके बाद फिलिस्तीन के समर्थन नमाजियों से दुआ की अपील कर नारेबाजी कर रहे लड़कों को पकड़ने के लिए पुलिस दौड़कर मौके पर पहुंची और हाथों में पोस्टर लेकर फिलिस्तीन के समर्थन में नमाजियों से दुआ की अपील कर रहे लड़को को पकड़कर पुलिस जीप में बैठा लिया.

पुलिस द्वारा लड़को को पुलिस जीप में बैठाते हुए देख लोगों की भीड़ पुलिस जीप के चारों तरफ इकट्ठा हो गई. भीड़ ने हंगामा करते हुए पुलिस जीप में बैठे लड़कों को गाड़ी से जबरन बाहर निकालते हुए धार्मिक नारों के साथ जमकर नारेबाजी की. ईदगाह के बाहर नारेबाजी होते देख पुलिस और प्रशासन के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे और नारेबाजी कर रहे लोगों को समझाते हुए मामले को शांत कराया. वहीं नमाज के दौरान फिलिस्तीन के समर्थन में लोगों से दुआ की अपील करने को लेकर हाथों में पोस्टर लेकर पहुंचे अराजक तत्वों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

मामले में क्या बोलें अधिकारी

वहीं इस मामले में क्षेत्राधिकारी प्रथम अभय कुमार पांडे का कहना है कि थाना देहली गेट क्षेत्र के शाहजमाल ईदगाह का एक प्रकरण पुलिस की संज्ञान में आया. जहां शाहजमाल ईदगाह के बाहर तीन से चार लड़कों ने हाथों में फिलिस्तीन का पोस्टर लेकर लोगों से फिलिस्तीन समर्थन में पैसे जमा करने की अपील कर रहे थे. इस संबंध में पुलिस ने उन लड़कों का वीडियो फुटेज प्राप्त कर लिया. वीडियो फुटेज के आधार पर उन लड़कों को चिन्हित किया जा रहा है. मामले में जांच अन्य विधिक करवाई पुलिस द्वारा सुनिश्चित की जाएगी.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *