सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

पोलैंड में 17वीं शताब्दी के कब्रिस्तान में मिला महिला ‘पिशाच’ का कंकाल

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

खून पीने वाले पिशाचों से जुड़ी कई कहानियां आपने जरूर सुनी होंगी। इस बीच पोलैंड के एक गांव में ‘महिला पिशाच’ का कंकाल मिला है। मरे हुए लोग पिचाश बन कर वापस न लौट सकें, इसलिए इसके गले के चारों ओर हंसिया लगा दिया गया। साथ ही पैर पर ताला जड़ दिया गया था। यह कंकाल पिएन गांव में 17वीं शताब्दी के कब्रिस्तान में पुरातात्विक कार्यों के दौरान खोजा गया है। खोज के दौरान शोधकर्ताओं ने पाया कि कंकाल के अवशेष के सिर पर एक रेशम की टोपी थी, जो बताता है कि उसकी सामाजिक स्थिति बेहतर थी। उसके दांत उभरे हुए थे। निकोलस कोपरनिकस विश्वविद्यालय के टीम लीडर प्रोफेसर डेरियस पोलिन्स्की ने कहा कि इसे असामान्य रूप से दफन किया गया था। उन्होंने कहा कि मुर्दा वापस जिंदा होकर न आ सके इसके लिए उसके सिर या पैर को काटना, उन्हें जलाना या पत्थर से तोड़ना शामिल है। लेकिन जिस हिसाब से इस शव को दफनाया गया है वह बेहद अजीब है। हंसिया को सीधे नहीं रखा गया है, बल्कि उसे गले के करीब रखा गया है, ताकि अगर मुर्दा उठे तो उसका सिर कट जाए या घायल हो जाए। पैरों पर ताला लगा होने को लेकर उन्होंने कहा कि संभवतः ये एक प्रतीक है कि यहां एक जीवन पूरी तरह बंद हो गया है और यहां से वापस आने की चाबी नहीं है। 11वीं शताब्दी के करीब पूर्वी यूरोप के कुछ इलाकों में लोगों को डर रहता था कि जिन लोगों को दफन किया गया है वे खून चूसने वाले वैंपायर बन कर वापस आ सकते हैं और जिंदा लोगों को मारेंगे। उन्होंने कहा कि इस तरह से दफनाना कोई सामान्य बात नहीं है, खास कर उस क्षेत्र में जहां मौत से वापसी को रोकने के लिए कीलों को खोपड़ी में ठोंक दिया जाता था। यूरोप के कुछ हिस्से विशेष कर स्लाव लोगों में पिशाचों से जुड़ी कहानियां खौफ पैदा करते थीं। एक समय तो ऐसा आ गया था जब जिंदा लोगों को भी पिशाच मान लिया जाता था। जिन लोगों की असमय मौत हो जाती थी या आत्महत्या कर लेते थे, उन्हें पिशाच बनने वाला समझा जाता था। उनकी वापसी न हो इसके लिए तरह-तरह के जतन किए जाते थे। साल 2015 में लगभग इस साइट से 200 किमी दूर ड्रूस्को गांव में एक 400 साल पुराने कब्रिस्तान में इसी तरह दफनाए गए पांच कंकाल मिले थे। इसमें एक वयस्क पुरुष जिसकी उम्र 35-44 के बीच थी और एक वयस्क महिला जिसकी उम्र 35-39 रही होगी, के गले पर इसी तरह हंसिया लगा था। 50-60 की उम्र की एक महिला के कमर के करीब हंसिया लगा कर दफन किया गया था। इसके अलावा एक किशोर लड़की का भी शव मिला था।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *