सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराFood Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

Nagpur Violence: नागपुर के महल इलाके में तनाव, पुलिस ने संभाला मोर्चा

2 मिनट पढ़ें

Nagpur Violence: नागपुर के महल इलाके में तनाव, पुलिस ने संभाला मोर्चा

नागपुर के महल इलाके में शिवाजी चौक और आसपास के इलाकों में तनाव का माहौल है। सुबह विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने औरंगजेब की कब्र हटाने के लिए प्रदर्शन किया और प्रतीकात्मक मूर्ति जलाई। इसके बाद शाम को शिवाजी चौक के पास चिटनिस पार्क इलाके में पथराव हुआ, जिसमें कुछ वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस ने इलाके में भारी संख्या में बल तैनात कर दिया है और स्थिति नियंत्रण में लेकिन तनावपूर्ण बनी हुई है।

शाम 7 से 7:30 बजे के बीच बड़ी संख्या में मुस्लिम युवक शिवाजी चौक पहुंचे और नारेबाजी करने लगे। वे दोपहर में हुए प्रदर्शन से नाराज थे। इसके जवाब में हिंदू समूह के युवाओं ने भी नारेबाजी शुरू कर दी, जिससे माहौल और गरम हो गया। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों गुटों को अलग कर शिवाजी चौक से चिटनिस पार्क की ओर खदेड़ दिया।

हालांकि, चिटनिस पार्क से आगे भालदारपुरा इलाके में पुलिस पर भारी पथराव हुआ। जवाब में पुलिस ने बल प्रयोग कर स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की और आंसू गैस के गोले दागे। इस पथराव में कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नागरिकों से अपील की है कि वे अफवाहों पर विश्वास न करें और प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि नागपुर हमेशा शांतिपूर्ण शहर रहा है और इसकी परंपरा को बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। पुलिस प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *