सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

डूबती दिल्ली : केजरीवाल को दिल्ली की समस्याओं की नहीं है जानकारी : विनोद जायस

3 मिनट पढ़ें
डूबती दिल्ली : केजरीवाल को दिल्ली की समस्याओं की नहीं है जानकारी : विनोद जायस

डूबती दिल्ली : केजरीवाल को दिल्ली की समस्याओं की नहीं है जानकारी : विनोद जायस

Advertisement

डूबती दिल्ली : केजरीवाल को दिल्ली की समस्याओं की नहीं है जानकारी : विनोद जायस

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : अपने हर सिस्टम को वर्ल्ड लेवल का बताने वाले मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल नें राजधानी दिल्ली में बाढ़ से निपटने के लिए ना तो कोई योजना बनायी और न ही कोई गम्भीरता दिखाई | यह कहना है भजनपुरा वार्ड से भारतीय जनता पार्टी के नेता ठाकुर विनोद जायस का | विनोद जायस कहते है दिल्ली में बाढ़ से निपटने की तैयारी कई महीने पहले शुरू की जानी चाहिए लेकिन केजरीवाल सरकार नें इसे गम्भीरता से नहीं लिया | अरविन्द केजरीवाल को दिल्ली की समस्याओं की जानकारी ही नहीं है | वे केवल सत्ता के भूखे है और आरोप प्रत्यारोप में लगे रहने के अलावा कुछ नहीं करते | उनकी प्रवर्ती बन चुकी है जो अच्छा हुआ वो उन्होंने और उनकी सरकार नें किया और जो गलत हुआ वो एल.जी.या मोदी जी नें किया | लेकिन दिल्ली की जनता उनकी लापरवाही को अब पहचान चुकी है और वे बुरी तरह से एक्सपोज हो चुके है |

विनोद जायस कहते हैं केजरीवाल सरकार ने बाढ़ से बचाव को लेकर कोई गंभीरता नहीं दिखाई है। एनडीआरएफ के मदद का हवाला तो दे रहे हैं लेकिन डीडीआरएफ के नोडल ऑफिसर की नियुक्ति नहीं की। अगर केजरीवाल समय रहते ऐपेक्स कमेटी की बैठक कर निगरानी रखते तो आज दिल्ली वालों को इस बुरे दौर से गुजरना नहीं पड़ता। छह महीने पहले ऐपेक्स कमेटी की बैठक बुलानी थी और शहरी विकास मंत्री के साथ साथ पड़ोसी राज्यों के सिंचाई विभाग के अधिकारियों समन्वय रखते हुए बरसात से पहले नालों और नदियों से गाद निकालने का काम पूरा कर लिया जाना चाहिए था। आज केजरीवाल ने दिल्ली में बाढ़ को खुद आमंत्रित किया है और उनकी लापरवाही ने दिल्ली को बदहाल कर दिया है। अरविंद केजरीवाल और उनके मंत्री चाहते तो दिल्ली की जनता को बाढ़ से बचाया जा सकता था। केजरीवाल ने दिल्ली के बच्चों के बचपन को पानी में बहा दिया। केजरीवाल सिर्फ स्वार्थ की राजनीति कर रहे हैं। दिल्ली को बर्बाद करने में केजरीवाल और उनके मंत्री जिम्मेदार हैं |

Advertisement

विनोद जायस नें कहा ने कहा की बड़ी हैरानी की बात है कि जब पूर्व सूचना मिल गई थी की बाढ़ आने वाली है और हर वर्ष बाढ़ का संकट बरकरार रहता है जल जमाव की समस्या हर वर्ष बारिश के दौरान होती है तो केजरीवाल सरकार ने बीते 8 वर्ष में उसका समाधान क्यों नहीं किया केंद्र सरकार द्वारा हजारों करोड़ रुपए दिए जाने के बावजूद सीवर व्यवस्था दुरुस्त करना तो दूर उसकी योजना तक नहीं बना पाए केजरीवाल ,इसे निकम्मापन न कहा जाए तो और क्या कहा जाए और आज जब संकट सर पर है तो लाचार और बेबस केजरीवाल एक बार फिर केंद्र सरकार पर दोषारोपण करने का बहाना ढूंढ रहे हैं जायस नें कहा संकट की इस घड़ी में एक बार फिर दिल्ली वासियों के साथ खड़े देश के गृहमंत्री और प्रधानमंत्री ,सांसद मनोज तिवारी सहित पूरी केंद्र सरकार ने संकल्प लिया है कि न सिर्फ हम बाढ़ में फंसे लोगों को बचाएंगे उनके रहने दवाई और खाने की व्यवस्था में भी पार्टी के कार्यकर्ता दिन रात उनके दुख में शामिल होंगे |

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *