सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

बागडोगरा एयरपोर्ट पर सेना के 16 जवानों को दी गई श्रद्धांजलि

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

सिक्किम के जेमा में हुई सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले 16 सैनिकों के लिए बागडोगरा हवाई अड्डे पर आयोजित कार्यक्रम में पुष्पचक्र अर्पित किए गए। सैनिकों के पार्थिव शरीर पूरे सैन्य सम्मान के साथ देश के विभिन्न हिस्सों में स्थित उनके घर भेजे गए। सिक्किम के मुख्यमंत्री पीएस तमांग और लेफ्टिनेंट जनरल वीपीएस कौशिक ने बागडोगरा हवाई अड्डे पर जवानों को श्रद्धांजलि दी। 23 दिसंबर की सुबह हुए हादसे के बाद दोपहर तक सभी शवों को बरामद कर चटन लाया गया। 24 दिसंबर की सुबह तक शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए एसटीएनएम अस्पताल, गंगटोक लाया गया। पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद भारतीय वायु सेना के तीन हेलीकॉप्टरों द्वारा गंगटोक से बागडोगरा हवाई अड्डे तक पार्थिव शरीरों को लाया गया।

श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद 15 पार्थिव शरीरों को वायु सेना के विशेष विमानों से देश के विभिन्न हवाई अड्डों पर भेजा गया। यहां से शवों को उनके पैतृक कस्बों या गांवों में ले जाया जाएगा। बिहार के खगड़िया के रहने वाले नायब सूबेदार चंदन कुमार मिश्रा के पार्थिव शरीर को सड़क मार्ग से ले जाया जा रहा है। सिक्किम में शुक्रवार को बड़ा सड़क हादसा हुआ। दर्दनाक सड़क हादसे में सेना के 16 जवान शहीद हो गए थे। सेना के अधिकारी के मुताबिक घटना जेमा, उत्तरी सिक्किम में हुई। दुर्घटनाग्रस्त वाहन तीन वाहनों के काफिले का हिस्सा था, जो चटन से सुबह थंगू की ओर बढ़ा था। पीआरओ डिफेंस लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र रावत के मुताबिक, जेमा के रास्ते में वाहन एक तीखे मोड़ पर एक खड़ी ढलान पर फिसल गया।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *