सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 9 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

सारा अली खान के साथ डिनर डेट पर स्पॉट हुए शुभमन गिल

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

सोशल मीडिया पर सारा अली खान और शुभमन गिल की तस्वीर वायरल हो रही है। एक फैन ने दोनों को रेस्टोरेंट में साथ बैठे स्पॉट किया और इस वीडियो को शेयर किया। वीडियो के बैकग्राउंड में सारा और शुभमन को डिनर करते हुए देखा गया। इस वीडियो को देखने के बाद उनके रिलेशन की बातें होने लगी हैं। सारा तेंदुलकर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल का ये डिनर डेट वीडियो सामने आया है। सारा और शुभमन के ब्रेकअप की खबरें तब सुर्खियों में आईं जब दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया। हालांकि, सारा अभी भी शुभमन की बहन फॉलो कर रही हैं। ऐसे में कपल के बीच ब्रेकअप की खबरें आने लगीं थीं। अब सारा अली को शुभमन के साथ देखकर इन खबरों को हवा मिल गई है। फैंस को कुछ देर के लिए लगा कि ये गर्ल सारा तेंदुलकर है, लेकिन बाद में पता चला कि इस गर्ल का नाम भी सारा ही है, लेकिन ये सचिन तेंदुलकर की बेटी नहीं बल्कि अभिनेत्री सारा अली खान है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शुभमन इन दिनों लंदन में हैं, जहां वो बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान के साथ नजर आ रहे हैं। वायरल फोटो में दोनों को एक रेस्त्रां में देखा गया, जहां वे डिनर कर रहे हैं। वायरल फोटो दुबई की बताई जा रही है, लेकिन कुछ मीडिया खबरों में इसे लंदन की फोटो कहा जा रहा है। हालांकि फोटो कहीं की भी हो, फैंस की ओर से इस पर मजेदार कमेंटस भी आ रहे हैं।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *