सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 10 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Slum Rehabilitation: झुग्गीवासियों को पक्के मकान देने की पहल से बदलेगी लाखों परिवारों की जिंदगी : डॉ. यूके चौधरीMCD Cleanliness Drive: दिल्ली के सभी 12 जोन में प्रमुख रिंग रोड और सर्विस रोड पर चला विशेष सफाई अभियान : संदीप कपूरLal Krishna Advani: पूर्व उप प्रधानमंत्री भारतरत्न लालकृष्ण आडवाणी के 99वें जन्मोत्सव पर आयोजित होगा अमृतोत्सव अभिनंदन समारोहBangladesh Measles Outbreak: बांग्लादेश में खसरे से 1284 मौतें, ज्यादातर बच्चे शामिल; स्वास्थ्य मंत्री बोले- मुझे फांसी दे दो, यह मेरी नाकामी हैCurrency Reform: चंद्रबाबू नायडू की बड़ी मांग, देश में 500, 1000 और 2000 रुपये के नोट बंद करने का दिया सुझाव, सिर्फ 100 और 200 रुपये के नोट रखने की वकालतYamuna Cruise Service: दिल्ली में कल से शुरू होगी ‘नमो यमुना क्रूज’ सेवा, सोनिया विहार से जगतपुर तक एक घंटे का होगा रोमांचक सफरHazaribagh Road Accident: अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर वाराणसी जा रहे लोगों की गाड़ी को टैंकर ने मारी टक्कर, 7 की मौत और 13 घायलWest Bengal Encounter: भतीजी से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी दिलीप रॉय की पुलिस मुठभेड़ में मौत, बिहार भागने की फिराक में था आरोपी

श्रद्धा वालकर हत्याकांड :जेल में अन्य कैदियों ने आरोपी आफताब को पीटा,कोर्ट ने दिए यह निर्देश

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

श्रद्धा वालकर हत्याकांड : आरोपी आफताब को जेल में अन्य कैदियों ने पीटा,कोर्ट ने दिए यह निर्देश

दिल्ली के श्रद्धा वालकर हत्याकांड में आरोप तय करने के लिए अदालत में चल रही सुनवाई टली, अब तीन अप्रैल को होगी सुनवाई।

श्रद्धा वालकर की हत्या के मामले मे कोर्ट में सुनवाई टल गई

श्रद्धा वालकर की हत्या के मामले मे आरोप तय करने को लेकर चल रही साकेत कोर्ट में सुनवाई टल गई है. अगली सुनवाई तीन अप्रैल को होगी. श्रद्धा वालकर हत्याकांड के आरोपी आफताब पूनावाला के वकील ने आरोप लगाया है कि आफताब के साथ जेल में अन्य कैदियों ने मारपीट की है. आफताब के वकील की शिकायत पर कोर्ट ने जेल प्रशासन को निर्देश दिया है कि पेशी के समय आफताब की सुरक्षा का पर्याप्त इंतजाम किया जाए.

इस मामले में पिछली सुनवाई 25 मार्च को हुई थी. तब आफताब पूनावाला ने अपना वकील बदल दिया था. आफताब पूनावाला ने अदालत की तरफ से मिले सरकारी वकील की जगह अक्षय भंडारी को अपना वकील नियुक्त किया था. वकील अक्षय भंडारी ने जिरह शुरू करने के लिए अदालत से समय मांगा था.

Advertisement

दिल्ली के साकेत कोर्ट ने आरोपों पर बहस करने के लिए आफताब को आखिरी मौका दिया था. कोर्ट ने आफ़ताब से कहा था कि अब अगर वकील बदला तो दलील रखने के लिए दुबारा मौका नहीं दिया जाएगा. कोर्ट ने आफताब के नए वकील को केस से जुड़े सभी दतावेज देने को कहा था.

श्रद्धा वालकर के पिता की तरफ से उनके वकील ने ऑडियो और वीडियो रिकॉर्डिंग देने की मांग की थी. उन्होंने कहा था कि, हम उसको कहीं भी डिस्क्लोज नहीं करेंगे. कोर्ट ने फिलहाल उनको ऑडियो और वीडियो रिकॉर्डिंग देने से इनकार कर दिया था.

 

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *