सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

Kunal Kamra: कुणाल कामरा के बयान पर विवाद, मुंबई का हैबिटेट स्टूडियो अस्थायी रूप से बंद

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Kunal Kamra: कुणाल कामरा के बयान पर विवाद, मुंबई का हैबिटेट स्टूडियो अस्थायी रूप से बंद

मुंबई में डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे को लेकर स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा के बयान से सियासी हलचल तेज हो गई है। कामरा ने मुंबई के हैबिटेट स्टूडियो में शो किया था, जिसके बाद विवाद बढ़ने पर स्टूडियो को अस्थायी रूप से बंद करने का फैसला लिया गया है।

हैबिटेट स्टूडियो ने इंस्टाग्राम पर बयान जारी करते हुए कहा कि वे हुए बर्बरता के कृत्यों से स्तब्ध, चिंतित और बेहद दुखी हैं। स्टूडियो ने स्पष्ट किया कि कलाकार अपनी राय और क्रिएटिव च्वाइसेज के लिए खुद जिम्मेदार होते हैं और वे किसी भी आर्टिस्ट के प्रदर्शन की सामग्री में शामिल नहीं होते। स्टूडियो ने कहा कि बार-बार उन्हें निशाना बनाया जाता है और इस स्थिति पर फिर से विचार करना जरूरी हो गया है।

Advertisement

स्टूडियो ने आगे कहा कि वे अपने मंच को तब तक के लिए बंद कर रहे हैं, जब तक कोई बेहतर समाधान नहीं निकल आता, जिससे एक ऐसा प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराया जा सके, जहां बिना किसी खतरे के अभिव्यक्ति की आजादी बनी रहे। उन्होंने यह भी कहा कि हैबिटेट हमेशा से कलाकारों के लिए एक स्वतंत्र मंच रहा है, जहां वे अपनी भाषा में अपनी कला प्रस्तुत कर सकते हैं। मंच देने से लोगों को अपनी क्रिएटिविटी को खोजने, अपनी प्रतिभा को निखारने और कभी-कभी नया करियर तलाशने में मदद मिलती है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *