सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

Shimla: शिमला पुलिस ने 24 घंटे में ढूंढ निकाले बिशप कॉटन स्कूल के तीन लापता छात्र, एक आरोपी गिरफ्तार 

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

Shimla: शिमला पुलिस ने 24 घंटे में ढूंढ निकाले बिशप कॉटन स्कूल के तीन लापता छात्र, एक आरोपी गिरफ्तार 

शिमला में मशहूर बिशप कॉटन स्कूल (BCS) के तीन लापता छात्रों के मामले में बड़ी राहत की खबर सामने आई है। पुलिस ने मात्र 24 घंटे के भीतर तीनों बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जिसने एक छात्र के पिता को धमकी दी थी। यह घटना शनिवार को उस समय सामने आई जब कक्षा 6 में पढ़ने वाले तीन छात्र — हितेंद्र (कुल्लू, हिमाचल प्रदेश), विदांश (करनाल, हरियाणा) और अंगद (मोहाली, पंजाब) — स्कूल के ‘आउटिंग डे’ पर माल रोड गए थे और तय समय पर वापस नहीं लौटे।
जानकारी के मुताबिक, तीनों छात्रों ने दोपहर 12:09 बजे स्कूल से आउट-पास लिया था, जिसके तहत उन्हें शाम 5 बजे तक हॉस्टल लौटना था। लेकिन वे निर्धारित समय पर वापस नहीं आए। स्कूल प्रशासन ने तुरंत न्यू शिमला पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद धारा 137बी BNS के तहत अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया गया।
पुलिस ने सूचना मिलते ही शहरभर में सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया। माल रोड, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन समेत भीड़-भाड़ वाले इलाकों में जांच की गई और सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। फुटेज में बच्चों को आखिरी बार माल रोड और शहर के अन्य हिस्सों में देखा गया। इसके आधार पर पुलिस ने सुराग जुटाते हुए 24 घंटे के भीतर कोटखाई के चैथला इलाके से तीनों बच्चों को सुरक्षित बरामद कर लिया।
शिमला के एसपी और एएसपी ने मौके पर पहुंचकर बच्चों से मुलाकात की और उनकी सुरक्षा की पुष्टि की। पुलिस ने उस व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया, जिसने एक छात्र के पिता को फोन पर धमकी दी थी। अधिकारी अब यह जांच कर रहे हैं कि आरोपी की मंशा क्या थी और बच्चों को चैथला तक कैसे ले जाया गया।
इस सफल कार्रवाई ने न केवल बच्चों के परिजनों को राहत दी, बल्कि शिमला पुलिस की त्वरित और सटीक कार्यशैली की भी सराहना हो रही है। मामले की आगे की जांच जारी है और पुलिस का कहना है कि बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भविष्य में भी ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *