सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 29 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Mayfair Society Event: मेफेयर सोसायटी में बच्चों ने चित्रकला प्रतियोगिता के जरिए दिया ई-कचरा प्रबंधन का संदेशDelhi Air Pollution: दिल्ली की जहरीली हवा साबित हो रही है जान लेवा : आदेश भारद्वाजDelhi Girls Safety: पार्कों में भी सुरक्षित नहीं हैं राजधानी में बालिकाएं : परमानन्द शर्माIndia Vs Sri Lanka: 13 दिसंबर से भिड़ेंगे भारत-श्रीलंका, जानें संभावित वनडे टीम और पूरा कार्यक्रमAfghanistan School Blast: कुनार में स्कूल के पास डायनामाइट गोदाम में विस्फोट, सात छात्रों की जान गईGuna Road Accident: गुना में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, चार लोगों ने मौके पर तोड़ा दमPauri Road Accident: पौड़ी के रिखणीखाल में मैक्स वाहन खाई में गिरा, 8 की मौत, कई घायलDMK Amit Shah Meeting: परिसीमन विधेयक से पहले शाह से मिले DMK सांसद, लोकसभा में INDIA ब्लॉक से अलग होंगी सीटें

शीला दीक्षित को जयंती पर याद किया ,हुए कई कार्यक्रम

2 मिनट पढ़ें
शीला दीक्षित

शीला दीक्षित को जयंती पर याद किया ,हुए कई कार्यक्रम

Advertisement

शीला दीक्षित को जयंती पर याद किया ,हुए कई कार्यक्रम

* राहुल गांधी नें किया योगदान को याद

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : स्व.मुख्यमंत्री दिल्ली की लाडली रही शीला दीक्षित को उनकी जयंती के मौके पर याद किया गया | इस मौके पर राजधानी दिल्ली में कई स्थानों पर कार्यक्रम रख उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किये गए | कांग्रेस नेता राहुल गांधी नें भी उन्हें याद करते हुए नमन किया औरm कहा शीला जी को कभी भुलाया नहीं जा सकता |

Advertisement

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे.संगठन महासचिव के.सी.वेणुगोपाल सहित कई बड़े नेताओं mनें उन्हें जयंती पर याद किया | दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी की तरफ से इस मौके पर प्रदेश कार्यालय में प्रार्थना सभा रख उन्हें श्रधासुमन अर्पित किये गए | इस मौके पर पूर्व सांसद संदीप दीक्षित भी मौजूद रहे | शीला दीक्षित के परिवार की ओर से उनके निवास स्थान निजामुद्दीन पर भी श्रधान्जली सभा रखी गई |जहां शीला जी की बहन रमा धवन,पुत्रवधू मोना ,पुत्री लता दीक्षित,पौत्री यामिनी सहित तमाम परिजन मौजूद रहे |

दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव सहित कई कई पूर्व मंत्री,पूर्व विधायक,तथा ए.आई.सी.सी.के नेता पहुंचे और शीला जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की | इससे पूर्व दिल्ली कांग्रेस कार्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री स्व. शीला दीक्षित की जयंती के अवसर पर पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया। दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव, वरिष्ठ कांग्रेस नेता, पार्टी कार्यकर्ता और समर्थकों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि देने वालों में पूर्व सांसद संदीप दीक्षित पूर्व मंत्री डॉ नरेंद्र नाथ ,किरण वालिया , अनिल भारद्वाज , जतिन शर्मा, जिला अध्यक्ष सिद्धार्थ राव, धर्मपाल चंदेल , राजकुमार जैन ,हर्ष चौधरी आदेश भारद्वाज, डॉ पीके मिश्रा ,जेपी पावर , सुनील कुमार , आभा चौधरी अशोक भसीन सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता तथा नेता शामिल हुए देवेंद्र यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व. शीला दीक्षित को याद करते हुए कहा, “स्व. शीला दीक्षित आधुनिक दिल्ली की शिल्पकार थीं। उनके नेतृत्व में दिल्ली ने बुनियादी ढांचे, सार्वजनिक परिवहन, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में ऐतिहासिक प्रगति की। उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता mऔर उनका दृष्टिकोण हमें निरंतर प्रेरित करता रहेगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *