सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

Sheeshmahal Part 2 controversy:अरविन्द केजरीवाल के खौफ से मुक्त नहीं हो पा रही है भाजपा : अरुण तोमर

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

Sheeshmahal Part 2 controversy:अरविन्द केजरीवाल के खौफ से मुक्त नहीं
हो पा रही है भाजपा : अरुण तोमर

– शिवा कौशिक –

नई दिल्ली , भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी के बीच तथाकथित ‘शीश महल पार्ट-2’ पर जुबानी जंग छिड़ गई है। दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल को जो 95 लोधी एस्टेट आवास मिला है, वह किसी आम नागरिक का नहीं बल्कि किसी आलीशान होटल के सुइट जैसा प्रतीत होता है। उन्होंने कहा कि जो नेता खुद को आम आदमी बताते थे वो अब राजाओं की तरह जीवन जी रहे हैं। दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा ने इस आवास को शीश महल पार्ट 2 करार दिया। इसी विषय पर बात करते हुए घोड़ा विधानसभा से आम आदमी पार्टी के पूर्व संगठन मंत्री अरुण तोमर ने कहा कि दिल्ली की जनता को अहम मुद्दों से भटकाने के लिए अरविंद केजरीवाल पर निराधार व झूठे आरोप लगा रही है भाजपा।
अरुण तोमर ने आगे कहा कि भाजपा अपने विफल कार्यकाल से दिल्ली की जनता का ध्यान भटकाने के लिए आरोप प्रत्यारोप की राजनीति कर रही है। अरुण तोमर ने कहा कि दिल्ली में अपने अभी तक के कार्यकाल में भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली की जनता के लिए विकास का एक कार्य भी नहीं किया। अरुण तोमर ने आगे कहा कि आज केंद्र में, दिल्ली में और दिल्ली नगर निगम में तीनों ही स्तर पर भारतीय जनता पार्टी की सरकार है उसके बावजूद भाजपा दिल्ली की जनता के लिए विकास कार्य करने के बजाए आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल के ऊपर आरोप लगाने में ही व्यस्त है। अरुण तोमर ने कहा कि आज दिल्ली की सत्ता पर ना होते हुए भी भाजपा के दिमाग में अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी ही घूम रही है। अरुण तोमर ने आगे कहा कि सच तो यह है कि भारतीय जनता पार्टी आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल से डरती है इसलिए समय-समय पर भारतीय जनता पार्टी आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल के ऊपर निराधार आरोप लगा रही है ताकि वह आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल को कमजोर कर सके लेकिन मैं यह बात स्पष्ट कर दूं कि बीजेपी कितने ही आरोप लगा ले आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल दिल्ली में सच की लड़ाई पूरी जी जान से लड़ते रहेंगे।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *