सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

शरद पवार की पार्टी ने जारी की पहली लिस्ट, अजित पवार के खिलाफ किसे दिया टिकट?

3 मिनट पढ़ें
शरद पवार

शरद पवार की पार्टी ने जारी की पहली लिस्ट, अजित पवार के खिलाफ किसे दिया टिकट?

Advertisement

Yugendra Pawar Vs Ajit Pawar: शरद पवार की पार्टी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. गुरुवार (24 अक्टूबर) को पार्टी की तरफ से की गई घोषणा के मुताबिक, बारामती सीट से युगेंद्र पवार को टिकट दिया है. इस सीट से महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार मैदान में हैं.

पहली लिस्ट में 45 सीटों पर घोषणा की गई है. अभी तक की सीट शेयरिंग में शरद पवार के कोटे में 85 सीटें गई हैं. इतनी ही सीटें उद्धव ठाकरे और कांग्रेस को भी गई हैं. बची हुई सीटों पर चर्चा के बाद घोषणा की जाएगी.

कौन हैं युगेंद्र पवार?

युगेंद्र पवार शरद पवार के पोते हैं. वह अजित पवार के छोटे भाई श्रीनिवास पवार के बेटे हैं. युगेंद्र पवार के बारे में कहा जाता है कि वे बेहद शांत स्वभाव के हैं, ऐसे में उन्हें एक अच्छा संगठनकर्ता भी माना जाता है. युगेंद्र हमेशा युवाओं को राजनीति में लाने की कोशिश करते हैं. वह शरयू एग्रो के सीईओ भी हैं. वह बारामती तालुका कुस्तिगिर संघ के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. एनसीपी में विभाजन के बाद युगेंद्र ने लगातार दादा शरद पवार का समर्थन किया है.

Advertisement

पहली लिस्ट में इन नेताओं के नाम

जयंत पाटील – इस्लामपूर
अनिल देशमुख- काटोल
राजेश टोपे- घनसावंगी
बालासाहेब पाटील- कराड उत्तर
जितेंद्र आव्हाड- कलबा मुंब्रा
शशिकांत शिंदे – कोरेगाव
जयप्रकाश दांडेगावकर- वसमत
गुलाबराव देवकर- जलगांव ग्रामीण
हर्षवर्धन पाटील- इंदापूर
प्राजक्त तनपुरे -राहुरी
अशोकराव  पवार- शिरुर
मानसिंगराव नाईक- शिराला
सुनील भुसारा- विक्रमगड
रोहित पवार- कर्जत जामखेड
विनायकराव पाटील- अहमदपूर
राजेंद्र शिंगणे- सिंदखेडराजा
सुधाकर भालेराव- उदगीर
चंद्रकांत दानवे- भोकरदन
चरण वाघमारे- तुमसर
प्रदीप नाईक- किनवट
विजय भांबळे-जिंतूर
पृथ्वीराज साठे- केज
संदीप नाईक- बेलापूर
बापूसाहेब पठारे- वडगाव शेरी
दिलीप खोडपे- जामनेर
रोहिणी खडसे- मुक्ताईनगर
सम्राट डोंगरदिवे-मुर्तिजापूर
रविकांत बोपछे- तिरोडा
भाग्यश्री अत्राम- अहेरी
बबलू चौधरी- बदनापूर
सुभाष पवार- मुरबाड
राखी जाधव- घाटकोपर पूर्व
देवदत्त निकम- आंबेगाव
युगेंद्र पवार – बारामती
संदीप वर्पे- कोपरगाव
प्रताप ढाकणे- शेवगाव
राणी लंके- पारनेर
मेहबूब शेख- आष्टी
करमाळा-नारायण पाटील
महेश कोठे-सोलापूर शहर उत्तर
प्रशांत यादव- चिपलूण
समरजीत घाटगे – कागल
रोहित आर आर पाटील- तासगाव कवठेमहाकाल
प्रशांत जगताप -हडपसर

बारामती सीट पर उम्मीदवार की घोषणा पर शरद पवार की पार्टी के महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष जयंत पाटील ने कहा, “बारामती के कैंडिडेट का चयन स्थानीय लोगों की मांग के आधार पर किया गया है. मेरी उनसे बातचीत हुई. लोगों ने दिया कि वह (युगेंद्र पवार) युवा और शिक्षित नया चेहरा हैं और सभी को साथ लेकर चल सकते हैं. जिस तरह से लोग उनका समर्थन कर रहे हैं, मुझे लगता है कि इस बार अलग नतीजे होंगे.”

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *