सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 9 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

शर्म करो ऑटो ड्राइवर ! पहले की मां से छेड़छाड़, चिल्लाने पर बच्चे को किडनैप कर हुआ फरार, दिल्ली पुलिस ने ऐसे किया गिरफ्तार

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

दिल्ली: ऑटो में आंख लगी तो महिला से ड्राइवर करने लगा छेड़छाड़, चिल्लाने पर बच्चे को लेकर फरार हुआ,गिरफ्तार

दक्षिण पश्चिम जिले के डीसीपी मनोज सी ने इस घटना को लेकर कहा कि ब्लाइंड किडनैपिंग के इस मामले को सुलझाने के लिए एसीपी दिल्ली कैंट की देखरेख में थाना दिल्ली कैंट और AATS की पुलिस टीम ने 30 किलोमीटर तक के रूट को चेक किया.

दिल्ली में ऑटोचालक द्वारा महिला के साथ छेड़छाड़ का एक मामला सामने आया है. पुलिस के अनुसार घटना सोमवार तड़के साढ़े चार बजे की है. जब महिला अपने चार साल के बेटे को लेकर सदर बाजार जा रही थी. इसी दौरान बीच में ऑटो में सीएनजी भरवाने के लिए ऑटो का चालक पंप पर रुका. इस दौरान उसने देखा कि ऑटो में बैठी महिला की आंख लग गई है. इसके बाद आरोपी ऑटो चालक ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी. पुलिस ने आरोपी ऑटो चालक की पहचान 40 वर्षीय चंद्रेश्वर यादव के रूप में की है. जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला आया सामने

Advertisement

पुलिस के अनुसार ऑटो चालक की इस हरकत को देखकर महिला का बेटा चिल्ला पड़ा. इतने में ही महिला की आंख खुल गई और वो ऑटो से नीचे उतर कर शोर मचाने लगी. इस दौरान महिला का बेटा और महिला का सामान उसी ऑटो में था. महिला को शोर मचाता देख आरोपी ऑटो चालक उसके बेटे और सामान सहित मौके से फरार हो गया. इसके बाद महिला ने पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी.

दक्षिण पश्चिम जिले के डीसीपी मनोज सी ने इस घटना को लेकर कहा कि ब्लाइंड किडनैपिंग के इस मामले को सुलझाने के लिए एसीपी दिल्ली कैंट की देखरेख में थाना दिल्ली कैंट और AATS की पुलिस टीम ने 30 किलोमीटर तक के रूट को चेक किया. इस छानबीन के दौरान हमारी टीम ने करीब 100 CCTV की जांच से ऑटो का आखिर 2 नम्बर का पता लगाया. और उसी की मदद से ऑटो ड्राइवर को 24 घंटे के अंदर दबोच लिया. फिर आरोपी चालक से पूछताछ के आधार पर पुलिस को पता चला की उसने बच्चे को इंडिया गेट पर छोड़ दिया था. जहां से कर्तव्य थाना की पुलिस ने बच्चे को चाइल्ड होम में जमा करवा दिया था, जहां से बच्चे को बरामद कर लिया गया.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *