सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 10 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Slum Rehabilitation: झुग्गीवासियों को पक्के मकान देने की पहल से बदलेगी लाखों परिवारों की जिंदगी : डॉ. यूके चौधरीMCD Cleanliness Drive: दिल्ली के सभी 12 जोन में प्रमुख रिंग रोड और सर्विस रोड पर चला विशेष सफाई अभियान : संदीप कपूरLal Krishna Advani: पूर्व उप प्रधानमंत्री भारतरत्न लालकृष्ण आडवाणी के 99वें जन्मोत्सव पर आयोजित होगा अमृतोत्सव अभिनंदन समारोहBangladesh Measles Outbreak: बांग्लादेश में खसरे से 1284 मौतें, ज्यादातर बच्चे शामिल; स्वास्थ्य मंत्री बोले- मुझे फांसी दे दो, यह मेरी नाकामी हैCurrency Reform: चंद्रबाबू नायडू की बड़ी मांग, देश में 500, 1000 और 2000 रुपये के नोट बंद करने का दिया सुझाव, सिर्फ 100 और 200 रुपये के नोट रखने की वकालतYamuna Cruise Service: दिल्ली में कल से शुरू होगी ‘नमो यमुना क्रूज’ सेवा, सोनिया विहार से जगतपुर तक एक घंटे का होगा रोमांचक सफरHazaribagh Road Accident: अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर वाराणसी जा रहे लोगों की गाड़ी को टैंकर ने मारी टक्कर, 7 की मौत और 13 घायलWest Bengal Encounter: भतीजी से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी दिलीप रॉय की पुलिस मुठभेड़ में मौत, बिहार भागने की फिराक में था आरोपी

लीप नहीं बल्कि बजट की वजह से शक्ति अरोरा ने छोड़ा था शो, जानें क्या है सच्चाई

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

 

ghum hai kisikey pyaar mein will shakti arora character ishaan sir die in  show GHKKPM: कैसे खत्म किया जाएगा शो से शक्ति अरोड़ा का रोल, क्या ईशान की  होगी मौत?, टीवी न्यूज़

लीप नहीं बल्कि बजट की वजह से शक्ति अरोरा ने छोड़ा था शो, जानें क्या है सच्चाई

‘गुम है किसी के प्यार में’ ने हाल ही में एक लीप लिया है. शक्ति अरोड़ा उर्फ ईशान ने शो छोड़ दिया और फैंस खुश नहीं थे. हालांकि उनके बाहर होने की वजह का खुलासा हुआ है.

‘गुम है किसी के प्यार में’ टॉप टीवी शो में से एक है. ये शो साल 2020 में शुरू हुआ और टीआरपी चार्ट पर राज कर रहा है. दूसरी जेनरेशन की कहानी में शक्ति अरोड़ा और भाविका शर्मा ने लीड रोल प्ले किया है. उन्हें ईशान और सवि के रूप में फैंस ने खूब प्यार दिया था. हालांकि शो में लीप आने से फैंस दुखी हो गए हैं. ईशान और सवी की शादी तो हो गई लेकिन ये खुशियां ज्यादा दिनों तक नहीं टिक पाईं. ईशान की मौत के सीन ने कई लोगों के दिल तोड़ दिए.

बजट की वजह से शक्ति अरोरा ने छोड़ा था शो? 

Advertisement

शक्ति अरोड़ा ने शो छोड़ दिया है और कई फैंस ने इतने खूबसूरत किरदार को हटाने के लिए निर्माताओं को ट्रोल किया. हितेश भारद्वाज शो के नए मेल लीड हैं. भाविका के अलावा पुरानी कास्ट से मानसी साल्वी, अंकिता खरे और इंद्रनील भट्टाचार्य को बरकरार रखा गया है. हितेश भारद्वाज ने रजत ठक्कर की भूमिका निभाई है. वह एक अकेला पिता है और उनकी पत्नी ने उन्हें धोखा दिया है. सवी रजत की बेटी की स्कूल टीचर हैं. सवी और रजत की बेटी सायशा उर्फ सई एक दूसरे के काफी करीब हैं.

जब सवी उसके आसपास होती है तो सई सबसे ज्यादा खुश होती है. हालांकि रजत को ये पसंद नहीं है. शो के एपिसोड में हमने रजत और सवी के झगड़े और कुछ लड़ाई देखी. फैंस इस नई जोड़ी को पूरी तरह से पसंद कर रहे हैं लेकिन कई लोग अभी भी ईशान के रूप में शक्ति अरोड़ा को याद करते हैं.

असली वजह बजट है?

शो से शक्ति के बाहर निकलने को लेकर काफी कुछ कहा जा चुका है. रिपोर्ट के अनुसार, एक सूत्र ने बताया कि शक्ति के बाहर निकलने की सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही थी. सूत्र ने बताया कि निर्माता पहले लीप के बारे में बताने से बचते रहे. पहले कहा जा रहा था कि लीप के कारण ही शक्ति जा रहे हैं लेकिन ये साबित नहीं हुआ है. सूत्र ने कहा कि असली वजह बजट है.

शक्ति अरोड़ा ने ईशान भोसले की भूमिका के लिए बड़ी रकम चार्ज की और इसलिए निर्माताओं ने एक नए लीड को पेश किया, जो हर एपिसोड के लिए शक्ति को मिलने वाले भुगतान का 1/2 हिस्सा चार्ज कर रहा है. शक्ति अरोड़ा की तरफ से भी ऐसा कुछ नहीं कहा गया है. ‘गुम है किसी के प्यार में’ फिलहाल में कावेरी प्रियम, पल्लवी प्रधान, कबीर भारतीय और कई एक्टर्स नजर आ रहे हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *