सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 29 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Mayfair Society Event: मेफेयर सोसायटी में बच्चों ने चित्रकला प्रतियोगिता के जरिए दिया ई-कचरा प्रबंधन का संदेशDelhi Air Pollution: दिल्ली की जहरीली हवा साबित हो रही है जान लेवा : आदेश भारद्वाजDelhi Girls Safety: पार्कों में भी सुरक्षित नहीं हैं राजधानी में बालिकाएं : परमानन्द शर्माIndia Vs Sri Lanka: 13 दिसंबर से भिड़ेंगे भारत-श्रीलंका, जानें संभावित वनडे टीम और पूरा कार्यक्रमAfghanistan School Blast: कुनार में स्कूल के पास डायनामाइट गोदाम में विस्फोट, सात छात्रों की जान गईGuna Road Accident: गुना में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, चार लोगों ने मौके पर तोड़ा दमPauri Road Accident: पौड़ी के रिखणीखाल में मैक्स वाहन खाई में गिरा, 8 की मौत, कई घायलDMK Amit Shah Meeting: परिसीमन विधेयक से पहले शाह से मिले DMK सांसद, लोकसभा में INDIA ब्लॉक से अलग होंगी सीटें

Jawan के एडिटर को दी थी शाहरुख खान ने अपने सीन्स काटने की इजाजत! बोले- ‘किसी को-एक्टर की एडिट मत करना’

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

शाहरुख खान ने Jawan के एडिटर को दी थी अपने सीन्स काटने की इजाजत! बोले- ‘किसी को-एक्टर की एडिट मत करना’

30 अगस्त को चेन्नई में एक इंवेट का आयोजन किया गया जिसमें शाहरुख खान, फिल्म निर्देशक एटली और एडिटर रूबेन भी मौजूद रहे. इस दौरान टीम ने अपने एक्सपीरियंस पर बात की.

शाहरुख खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म जवान का ट्रेलर रिलीज हो गया है. ट्रेलर रिलीज होते ही फैंस में फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ गई है. ऐसे में जवान की टीम ने फिल्म का प्रमोशन भी शुरू कर दिया है. 30 अगस्त की रात चेन्नई में एक इंवेट का आयोजन किया गया जिसमें शाहरुख खान, फिल्म निर्देशक एटली और एडिटर रूबेन भी मौजूद रहे.

लॉन्च इवेंट के दौरान जवान की टीम ने अपने एक्सपीरियंस पर बात की. वहीं फिल्म के एडिटर रूबेन ने शाहरुख खान को लेकर बड़ा खुलासा किया. उन्होंने बताया कि जब वे फिल्म की एडिटिंग कर रहे थे तो शाहरुख ने उनसे कहा कि अगर जरूरत पड़े तो फिल्म से उनके सीन काट दिए जाएं लेकिन दूसरे को-एक्टर्स के सीन न काटें.

शाहरुख खान ने कही थी अपने सीन काटने की बात!

Advertisement

चेन्नई में ऑडियो लॉन्च इवेंट के दौरान रुबेन ने शाहरुख खान का आभार जताया. उन्होंने कहा- ‘हम पर भरोसा करने के लिए मैं शाहरुख खान का शुक्रिया अदा करता हूं. सिर्फ एक नहीं, बल्कि तमिलों की एक पूरी बस उत्तर में उतरी. ऐसा करने के लिए कुछ साहस की जरूरत है. एक इंसान होने के नाते वे महान हैं. रुबेन ने आगे कहा, एडिटिंग टेबल पर शाहरुख ने मुझसे कहा कि मैं उनके कुछ सीन्स काट दूं और दूसरों के सीन्स छोड़ दूं.’

बदला लेने के लिए तैयार हैं विजय सेतुपति

रुबेन ने आगे कहा कि उन्हें विजय सेतुपति बहुत पसंद हैं. जवान में उनके किरदार को उन्होंने मौत का साक्षात करार दे दिया. उन्होंने कहा कि विजय के किरदार ने उनकी रातों की नींद उड़ा दी थी. वहीं विजय ने कहा कि वह जिस लड़की से प्यार करते थे, वह शाहरुख से प्यार करती थी, इसलिए ‘जवान’ के साथ वह बदला अब लेने के लिए तैयार हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *