सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 9 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

बेटे के करियर को संवारने में लगे शाहरुख खान, पहले दिन आर्यन को मिला बड़ा सरप्राइज

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

आर्यन खान की वेब सीरीज ‘स्टारडम’ की शूटिंग शुरू, शाहरुख ने सेट पर पहुंचकर बेटे को दिया बड़ा सरप्राइज

आर्यन खान की पहली वेब सीरीज ‘स्टारडम’ की शूटिंग 2 जून 2023 को शुरू हो गई. आर्यन के लिए यकीनन यह दिन बहुत खास रहा होगा. इस मौके पर पिता शाहरुख खान ने आर्यन के सेट पर पहुंचकर इस पल को और भी यादगार बना दिया.

शाहरुख खान ने अपने काम से दुनियाभर में खूब लोकप्रियता हासिल की है और अब उन्हीं की राह पर उनके बेटे आर्यन खान चल पड़े हैं. अब लोगों की नजरें शाहरुख खान के बच्चों पर जा टिकी हैं. लोग देखने को बेताब हैं कि शाहरुख के बच्चे अपने पिता की विरासत को आगे ले जाने में कामयाब होते हैं या नहीं. गौरी और शाहरुख के बेटे आर्यन खान ने बतौर एक्टर नहीं बल्कि बतौर डायरेक्टर अपने करियर की शुरुआत की है. उन्होंने स्क्रिप्ट पर काम पूरा करके वेब सीरीज की शूटिंग शुरू कर दी है.

‘स्टारडम’

Advertisement

आर्यन खान की पहली वेब सीरीज ‘स्टारडम’ की शूटिंग 2 जून 2023 को शुरू हो गई. आर्यन के लिए यकीनन यह दिन बहुत खास रहा होगा. इस मौके पर पिता शाहरुख खान ने आर्यन के सेट पर पहुंचकर इस पल को और भी यादगार बना दिया. वेबसाइट ‘ई टाइम्स’ के मुताबिक, शाहरुख खान पहले दिन अपने बेटे के सेट पर पहुंचे, जहां आर्यन बतौर डायरेक्टर काम कर रहे थे. रिपोर्ट्स की मानें तो शाहरुख ने सुबह-सुबह आर्यन को सेट पर पहुंचकर सरप्राइज दिया. बताया जा रहा है कि शाहरुख सुबह 7 बजे सेट पर आ गए थे. इतना ही नहीं, उन्होंने पूरी टीम से भी मुलाकात की.

बता दें, रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के बैनर तले इस वेब सीरीज का निर्माण हो रहा है. स्टारडम 6 एपिसोड्स की सीरीज है. जैसा कि नाम से ही पता चल रहा है यह वेब सीरीज इंडस्ट्री के इर्द-गिर्द ही घूमेगी. खबरें तो यहां तक भी है कि शाहरुख खान और रणवीर सिंह भी इस सीरीज का पार्ट हो सकते हैं. इसके साथ ही मशहूर टीवी एक्ट्रेस गौतमी कपूर को इस वेब सीरीज में देखा जाएगा.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *