सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 9 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

शाहरुख खान Ridhi Dogra के बेटे नहीं बनना चाहते थे,एक्ट्रेस का छलका दर्द, कहा- ‘उनकी मां का किरदार निभाना बदकिस्मती…’

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

Jawan में Ridhi Dogra के बेटे नहीं बनना चाहते थे शाहरुख खान, एक्ट्रेस का छलका दर्द, कहा- ‘उनकी मां का किरदार निभाना बदकिस्मती…’

रिद्धि डोगरा ने खुलासा किया कि फिल्म में मां का किरदार निभाना सिर्फ उनके लिए ही नहीं बल्कि शाहरुख खान के लिए भी अजीब था. किंग खान ने खुद उन्हें इसे बदकिस्मती बताया था.

शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ को लेकर फैंस में काफी क्रेज है. फिल्म में किंग खान के साथ एक्ट्रेसेस की एक पूरी गैंग है. फिल्म में रिद्धि डोगरा भी नजर आई हैं. उन्होंने शाहरुख खान की मां का किरदार निभाया है. ‘जवान’ के जरिए रिद्धि ने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया और पहली ही फिल्म में उन्हें मां का किरदार अदा करना पड़ा जिसे लेकर अब एक्ट्रेस ने खुलकर बात की है.

सिद्धार्थ कानन को दिए एक इंटरव्यू में रिद्धि डोगरा ने खुलासा किया कि फिल्म में मां का किरदार निभाना सिर्फ उनके लिए ही नहीं बल्कि शाहरुख खान के लिए भी अजीब था. किंग खान ने खुद उन्हें इसे बदकिस्मती बताया था. ‘जवान’ एक्ट्रेस ने कहा कि उनके लिए रोल करना बहुत मुश्किल था और उन्हें इस बात का अफसोस है कि उन्हें शाहरुख खान के साथ कोई रोमांटिक रोल नहीं मिला.

‘उनकी मां का किरदार निभाना बदकिस्मती है’

रिद्धि डोगरा ने कहा, ‘मैंने जो किया वह करना मेरे लिए बहुत मुश्किल था और मुझे बहुत खुशी है कि उन्होंने इसे स्वीकार किया. लेकिन जब उन्होंने कहा कि मैं बदकिस्मती से उनकी मां का किरदार निभा रही हूं, तो मेरे पैरों तले से जमीन खिसक गई. बस, मुझे और कुछ नहीं चाहिए. हां, उनकी मां का किरदार निभाना बदकिस्मती है.’

Advertisement

रिद्धि के साथ रोमांटिंक रोल प्ले करना चाहते थे किंग खान?

‘जवान’ एक्ट्रेस ने कहा कि किंग खान का उनके ये समझने के लिए काफी था कि वे उनके साथ कोई रोमांटिंक रोल प्ले करना चाहते थे. उन्होंने कहा, ‘शाहरुख खान प्यार हैं, वह जिंदगी हैं, वह सब कुछ हैं. वह बहुत अट्रैक्टिव हैं.’ रिद्धि ने आगे बताया कि जब उन्होंने शाहरुख खान के साथ पहली बार एक साथ शूटिंग की तो उन्होंने उन्हें बहुत कंफर्टेबल महसूस कराया.

वो थकते नहीं हैं- रिद्धि डोगरा 

रिद्धि ने कहा, ‘ऐसा लगा जैसे हम दिल्ली के पुराने दोस्त हों. वह मेरी लाइन्स में मेरी मदद कर रहे थे, हालांकि उन्हें ऐसा करने की जरूरत नहीं थी. उन्होंने स्क्रिप्ट पर मेरे लिए सजेशन लिखे. वो थकते नहीं हैं. यहां तक कि जब उन्हें सामान पैक करने के लिए कहा गया, तब भी उन्होंने मुझसे कहा कि वे मुझे अलविदा कहने के लिए वापस आएंगे. वह कमाल हैं.’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *