सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 9 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

Shah Rukh Khan इस वजह से आज तक कश्मीर नहीं गए, केबीसी के मंच पर किंग खान ने किया रिवील

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

इस वजह से आज तक कश्मीर नहीं गए Shah Rukh Khan, केबीसी के मंच पर किंग खान ने किया रिवील

शाहरुख खान ने अब तक की जिंदगी में कई शहर और कई देश घूमे हैं लेकिन वे आजतक कश्मीर नहीं गए. इस बात का खुलासा खुद शाहरुख खान ने एक बार ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के मंच पर किया था.

शाहरुख खान इन दिनों अपनी फिल्म ‘जवान’ को लेकर सुर्खिंयों में हैं. वे 35 सालों से बॉलीवुड का हिस्सा हैं और अब तक लगभग 100 हिंदी फिल्मों में काम कर चुके हैं. एक्टर ने इंडिया के कई शहरों यहां तक कि विदेशों में भी फिल्मों की शूटिंग की है और घूमे भी हैंं. उन्होंने कई फिल्मों के लिए बर्फ की वादियों के बीच भी शूटिंग की है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि शाहरुख खान आज तक कश्मीर नहीं गए हैं?

कहते हैं कि हिंदुस्तान में अगर कहीं जन्नत है तो वो कश्मीर में हैं. लेकिन सैंकड़ों दिलों पर राज करने वाले बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने आज तक इस सरजमीं पर पांव नहीं रखे हैं और इसका खुलासा खुद किंग खान ने किया है. शाहरुख खान ने एक बार ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के मंच पर अमिताभ बच्चन के सामने इस बात का खुलासा किया था और इसकी वजह भी बताई थी.

पूरी दुनिया घूमे पर नहीं गए कश्मीर

Advertisement

शाहरुख कहते हैं, ‘मेरे पापा की मां कश्मीरी थीं. तो उन्होंने मुझे बोला था कि जिंदगी में तीन जगहें जरूर देखना. मैं रहूं या ना रहूं. तो उन्होंने कहा था एक इस्तांबुल जरूर देखना, एक इटली यानी रोम जरूर देखना और एक कश्मीर जरूर देखना. बाकी दो मेरे बिना भी देख लेना, लेकिन कश्मीर मेरे बिना मत देखना. तो बहुत जल्दी ही उनका निधन हो गया. मैं पूर दुनिया घूम चुका हूं, लेकिन मैं कश्मीर कभी नहीं गया.’

‘पापा ने कहा था कि कश्मीर मेरे बिना मत देखना’

किंग खान ने आगे कहा- ‘मुझे बहुत सारे मौके भी मिले कश्मीर जाने के, दोस्तों ने बुलाया, घरवाले छुट्टी पर गए. लेकिन मैं कश्मीर कभी नहीं गया. क्योंकि मेरे पापा ने कहा था कि कश्मीर मेरे बिना मत देखना, मैं दिखाऊंगा.’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *