सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 22 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Railway Development: केंद्र व दिल्ली सरकार मिलकर कर रही है दिल्ली के विकास के लिए कार्य : राजकुमार बल्लनIndia Biennale 2026: इंडिया बिएनाले से अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक मानचित्र पर नई पहचान बनाएगी दिल्ली : विनोद जायसDelhi Pollution, Delhi Air Pollution, Ramesh Chandra Gupta, Rekha Gupta Government, Delhi GovernmenYuzvendra Chahal BJP: क्रिकेटर युजवेंद्र चहल भाजपा में शामिल, ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में बने विशेष आमंत्रित सदस्यPM Modi Gold Price: पीएम मोदी बोले- लोगों ने मेरी बात मानी, सोना कम खरीदा और पैसे बचे; बताया कैसे घटे दामAmit Shah Kashmir: अमित शाह बोले- कश्मीर घाटी में अब एक भी स्थानीय आतंकी नहीं, पुलवामा में मारा गया आखिरी लश्कर आतंकीAndhra Pradesh Car Accident: पेलुरु के पास नहर में गिरी बारातियों की कार, 4 लोगों की मौत; नवविवाहित जोड़ा बचाKurla Couple Assault: कुर्ला गार्डन में कपल से मारपीट: छह नाबालिग आरोपी दो हफ्ते के लिए सुधार गृह भेजे गए

SFJ Sleeper Cell: 26 जनवरी से पहले साजिश नाकाम दिल्ली पुलिस ने SFJ के दो स्लीपर सेल सदस्य दबोचे

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

SFJ Sleeper Cell: 26 जनवरी से पहले साजिश नाकाम दिल्ली पुलिस ने SFJ के दो स्लीपर सेल सदस्य दबोचे

दिल्ली पुलिस ने आतंकवाद के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित आतंकी संगठन सिख फॉर जस्टिस से जुड़े दो स्लीपर सेल सदस्यों को गिरफ्तार किया है। जांच में खुलासा हुआ है कि दोनों आरोपी 26 जनवरी से पहले राजधानी दिल्ली में माहौल खराब करने की साजिश रच रहे थे। यह पूरी साजिश कनाडा में बैठे आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नु के इशारे पर की जा रही थी। पुलिस के मुताबिक आरोपियों का मकसद गणतंत्र दिवस से पहले डर और अशांति का माहौल बनाना था ताकि देश की सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती दी जा सके।
पुलिस जांच में सामने आया है कि 26 जनवरी से ठीक पहले दिल्ली के दो अलग-अलग इलाकों में दीवारों पर खालिस्तान जिंदाबाद और अन्य प्रो-खालिस्तान नारे लिखे गए थे। इन घटनाओं के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आतंकवाद निरोधक शाखा को जांच सौंपी। सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी सर्विलांस और खुफिया इनपुट के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को दबोच लिया।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान बलजिंदर और रोहित उर्फ कीरथ के रूप में हुई है। बलजिंदर पेशे से एम्बुलेंस चालक है जबकि रोहित उसका करीबी साथी बताया जा रहा है। पूछताछ में दोनों ने कबूल किया कि उन्हें यह काम करने के लिए विदेश से निर्देश मिले थे। पुलिस के अनुसार पन्नु के एक करीबी ने भारत में मौजूद लोगों को इस साजिश के लिए हायर किया था और इसके बदले उन्हें दो लाख रुपये देने का लालच दिया गया था।
जांच में यह भी सामने आया है कि इस पूरे नेटवर्क का मास्टरमाइंड दिल्ली के तिलक नगर इलाके का रहने वाला है जो 26 जनवरी से कुछ दिन पहले ही कनाडा चला गया था। वहीं से वह सीधे पन्नु के संपर्क में था और भारत में बैठे लोगों को निर्देश दे रहा था। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि देश के अन्य हिस्सों में भी ऐसे स्लीपर सेल सक्रिय हैं या नहीं।
दिल्ली पुलिस ने साफ किया है कि देश की एकता और सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ किसी भी तरह की नरमी नहीं बरती जाएगी। आने वाले दिनों में इस मामले में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। सुरक्षा एजेंसियां पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही हैं।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *