सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

यूपी के मथुरा-आगरा अलीगढ़ सहित इन जिलों में भीषण गर्मी का अलर्ट, अगले 48 घंटे हैं काफी अहम

3 मिनट पढ़ें
यूपी के मथुरा-आगरा अलीगढ़ सहित इन जिलों में भीषण गर्मी का अलर्ट, अगले 48 घंटे हैं काफी अहम

यूपी के मथुरा-आगरा अलीगढ़ सहित इन जिलों में भीषण गर्मी का अलर्ट, अगले 48 घंटे हैं काफी अहम

Advertisement

यूपी के मथुरा-आगरा अलीगढ़ सहित इन जिलों में भीषण गर्मी का अलर्ट, अगले 48 घंटे हैं काफी अहम

उत्तर प्रदेश में प्रचंड गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है. पारा 47 डिग्री के पार पहुंच गया है. आने वालो दो दिनों में और भीषण लू की चेतावनी जारी की गई है.

उत्तर प्रदेश में इन दिनों भीषण गर्मी ने सबकी हालत खराब कर दी है. आसमान से आग बरस रही है, जिसकी वजह से लोगों का जीन मुहाल हो गया है. गर्मी की वजह से लोग घर में दुबकने को मजबूर हैं. बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकल रहे हैं. इस बीच मौसम विभाग ने भीषण हीटवेव का अलर्ट जारी किया है. आने वाले 24-48 घंटे और भारी हो सकते हैं.

मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दो दिनों में पूरे प्रदेश में मौसम के शुष्क रहने की ही संभावना बनी हुई है. वहीं प्रदेश में तेज सतही हवाएं 25-35 किमी प्रति घंटे रफ्तार से चल सकती है. प्रदेश के कई जनपदों में भीषण हीटवेव के हालात बन सकते हैं. कई जगहों पर रात को भी गर्म हवाएं परेशान करेंगी.

इन जिलों में भीषण लू का अलर्ट

Advertisement

मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिन यूपी के आगरा, अलीगढ़, इटावा, फ़िरोजाबाद, गौतम बुद्ध नगर, गाज़ियाबाद, जालौन, झांसी, ललितपुर, मथुरा समेत कई स्थानों पर आगामी 24-48 घंटों के दौरान लू से भीषण लू चलने का रेड अलर्ट जारी किया गया है. वहीं बागपत, हापुड़, बुलंदशहर, हाथरस, एटा, मैनपुरी, औरैया, हमीरपुर और महोबा में भी लू का ऑेरंज अलर्ट है.

इसमें अलावा प्रदेश के ज़्यादा हिस्सों में अगले दो दिन हीटवेव का यलो अलर्ट है. इनमें कई जगहों पर रात में भी गर्म हवाएं लोगों के परेशान कर सकती है. भीषण गर्मी को देखते हुए मेरठ में 12वीं तक के स्कूलों में भी 31 मई तक के लिए छुट्टी का एलान कर दिया गया है. डीएम ने सभी स्कूलों में आदेश जारी कर दिए हैं.

उत्तर प्रदेश में इन दिनों पारा 47 डिग्री से 40 डिग्री के बीच बना हुआ है. झांसी में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 47.6 डिग्री तक पहुंच गया है. जबकि सबसे कम फतेहगढ़ में 40.9 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया है. गर्मी की वजह से लोगों को घर में ही रहने की सलाह दी गई है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *