सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

चुनावी प्रक्रिया की विश्वसनीयता पर सवाल गंभीर, CEC को पद पर बने रहने का अधिकार नहीं : महेंद्र भास्कर

3 मिनट पढ़ें
महेंद्र भास्कर
Advertisement

चुनावी प्रक्रिया की विश्वसनीयता पर सवाल गंभीर, CEC को पद पर बने रहने का अधिकार नहीं : महेंद्र भास्कर

नई दिल्ली, ( रविंद्र कुमार ) : मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का विरोध अभियान लगातार तेज हो रहा है। SIR और मतदाता सूचियों से जुड़े विवादों के बीच कांग्रेस ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा है कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में चुनाव कराने वाली संस्था की विश्वसनीयता सर्वोपरि है। कांग्रेस ने इसी मुद्दे को लेकर देशभर में प्रदर्शन करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग उठाई है। करोलबाग जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र भास्कर ने कहा कि चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर देश के किसी भी नागरिक को संदेह नहीं होना चाहिए, लेकिन मौजूदा घटनाक्रम ने गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में संशोधन की प्रक्रिया को लेकर जिस प्रकार विपक्षी दल लगातार आपत्तियां दर्ज करा रहे हैं, उससे पूरे मामले की पारदर्शिता पर सवाल उठना स्वाभाविक है। भास्कर ने कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र में प्रत्येक नागरिक के मताधिकार की रक्षा के लिए संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि यदि मतदाता सूची में वास्तविक मतदाताओं के नाम प्रभावित होते हैं तो इसका सीधा असर नागरिकों के लोकतांत्रिक अधिकार पर पड़ता है। इसलिए चुनाव आयोग को इस पूरे मामले में स्पष्ट जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के भीतर SIR से जुड़े कुछ निर्णयों पर चुनाव आयुक्तों की ओर से आपत्तियां दर्ज किए जाने की खबरों ने भी विवाद को और गंभीर बना दिया है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, दो चुनाव आयुक्तों ने पिछले 10 महीनों में SIR से संबंधित फैसलों पर कई बार लिखित आपत्तियां दर्ज की थीं। हालांकि आयोग का कहना है कि अंतिम निर्णय सामूहिक प्रक्रिया के तहत लिए गए। महेंद्र भास्कर ने कहा कि कांग्रेस की मांग है कि चुनावी प्रक्रिया को लेकर उठ रहे सवालों की निष्पक्ष जांच हो और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार अपने पद से इस्तीफा दें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक मतदाताओं के अधिकारों और चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता को लेकर उठे सवालों का संतोषजनक समाधान नहीं होता। उन्होंने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के बयान का उल्लेख करते हुए कहा कि पार्टी नेतृत्व ने भी CEC के इस्तीफे की मांग स्पष्ट रूप से उठाई है। प्रियंका गांधी ने कहा है कि इण्डिया गठबंधन इस मांग पर एकजुट है।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *